योगी आदित्यनाथ यूपी के तीसरे सबसे यंग सीएम, जानिए खास बातें

भाजपा के कद्दावर नेता और कट्टर छवि वाले 44 साल के योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के तीसरे सबसे यंग सीएम हैं।

नई दिल्ली। आज यूपी के सीएम के तौर पर योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण करेंगे।उनके साथ दो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी शपथ लेंगे।

भाजपा के कद्दावर नेता और कट्टर छवि वाले 44 साल के योगी आदित्यनाथ प्रदेश के तीसरे सबसे यंग नेता हैं।

योगी आदित्यनाथ यूपी के तीसरे सबसे यंग सीएम

योगी आदित्यनाथ यूपी के तीसरे सबसे यंग सीएम

इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने 39 साल और सपा नेता अखिलेश यादव ने 38 साल की उम्र में सीएम की कुर्सी संभाली थी। गोरखपुर से सांसद योगी की छवि कट्टर हिंदूवादी नेता की है और अक्सर वो अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं।

गोरखपुर से सांसद

गोरखपुर से सांसद

आदित्यनाथ 26 वर्ष की अवस्था में 1998 में पहली बार गोरखपुर से सांसद चुने गए और देश के सबसे युवा सांसद बने। तब से वह लगातार गोरखपुर से सांसद हैं।

बीजेपी ने योगी पर भरोसा जताया

बीजेपी ने योगी पर भरोसा जताया

आज जिस बीजेपी ने योगी पर भरोसा जताया है, वो ही भाजपा साल 2007 में योगी के कुछ फैसलों के खिलाफ थी। कहा जाता है कि चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के शीर्ष लीडरों के बीच काफी गहमागहमी थी। योगी अपने क्षेत्र में 100 से ज्यादा सीटें अपनी पसंद के उम्मीदवारों को देना चाहते थे लेकिन भाजपा के शीर्ष लोग इस बात के लिए राजी नहीं हुए थे।

संघ का प्रभाव

संघ का प्रभाव

तल्खी बढ़ने पर आरएसएस को इसमें हस्तकक्षेप करना पड़ा था और उसने ही विवाद को शांत करते हुए योगी के पसंद के 8 उम्मीदवारों को टिकट दिलाया था।

ना मंत्री ना स्टार प्रचारक

ना मंत्री ना स्टार प्रचारक

बीजेपी के शीर्ष नेताओं के विरोध के ही चलते योगी आदित्यनाथ पांच बार से लगातार सांसद होने के बावजूद मोदी के कैबिनेट में शामिल नहीं हुए और ना ही उन्हें भाजपा ने उन्हें यूपी चुनावों में अपना स्टार प्रचारक बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+