पंचायत चुनाव में अखिलेश के आरोपों पर बोले योगी आदित्यनाथ, हम जीते तो ईवीएम-प्रशासन खराब, सपा जीती तो मेहनत
लखनऊ, 04 जुलाई। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की जिले की टीम को, क्षेत्र की टीम को और प्रदेश की टीम का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने मेहनत करके अच्छी रणनीति के तहत इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। मैं प्रशासन को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव संपन्न कराए। उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद से कानून व्यवस्था और शांति और सुरक्षा को जो एक मानक स्थापित किया है पंचायत चुनाव का एक महत्वपूर्ण दौर संपन्न हुआ है, सचमुच प्रशासन और पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई देता हूं।
Recommended Video


समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रशासन के दम पर यह चुनाव जीता है। इन आरोपों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो चीजें साफ हैं, अगर हम लोकसभा चुनाव जीतते हैं विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम पर आ जाते हैं, तब उन लोगों ने बैलेट पेपर की मांग की, अब जब बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो अब ये लोग प्रशासन पर आरोप लगाने लग गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर भाजपा को प्रशासन का दुरुपयोग करना होता तो इटावा और बलिया के अंदर करने का सबसे अच्छा मौका था। मुख्यमंत्री ने कहा इटावा के अंदर भाजपा का सांसद, भाजपा का विधायक, बलिया में भाजपा के चार सांसद दो लोकसभा के दो राज्यसभा के, दो मंत्री हैं, पांच विधायक हैं। अगर प्रशासन का दुरुपयोग करना होता तो सर्वाधिक दुरुपयोग यहां होता,लेकिन दोनों ही जगह पर भाजपा चुनाव हारी है, वहां पर सपा के अध्यक्ष बने हैं। जब भाजपा जीते तो ईवीएम और प्रशासन पर आरोप लगा दिया जाता है और सपा जीते तो उनकी मेहनत।












Click it and Unblock the Notifications