सर्वे: योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से सबसे बेहतर काम करने वाले CM बने

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनके बयानों की वजह से विपक्ष उनपर लगातार हमलावर रहता है। लेकिन इन सब के बावजूद योगी आदित्यनाथ काम करने के लिहाज से सबसे बेहतर मुख्यमंत्री के तौर पर पहले पायदान पर हैं। इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन के सर्वे के अनुसार योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार सबसे बेहतर काम करने वाले मुख्यमंत्री बने हैं। बड़ी बात यह है कि सर्वे में जो सात मुख्यमंत्री शीर्ष रैकिंग में शामिल हुए हैं उनमे सिर्फ योगी आदित्यनाथ का ही नाम शामिल है।

18 फीसदी वोट मिले

18 फीसदी वोट मिले

इंडिया टुडे के सर्वे में योगी आदित्यनाथ को कुल 18 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं दूसरे पायदान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नंबर आता है, जिन्हें कुल 11 फीसदी वोट मिले हैं। अरविंद केजरीवाल के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी 11 फीसदी लोगों ने वोट दिया है, जिनका मानना है कि काम करने के लिहाज से ये लोग सबसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं। तीसरे पायदान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम आता है, उन्हें कुल 10 फीसदी लोगों ने बेहतर काम करने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर अपना वोट दिया है।

क्यों पसंद हैं योगी

क्यों पसंद हैं योगी

योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्यमंत्री अपने तीन वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। इस दौरान वह खुद को काम करने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर स्थापित करने में सफल हुए हैं। अपराध के खिलाफ उनका सख्त रवैया, मुश्किल फैसले लेने में वह कतई हिचकते नहीं और जिनकी खुद की छवि साफ सुधरी है। ये तमाम वजहें हैं जिनकी वजह से वह लोगों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश पिछले कुछ समय में निवेश के लिहाज से बेहतर प्रदेश बना है। पहली बार डिफेंस एक्सपो इंडिया एग्जिबिशन लखनऊ में 4 से 8 फरवरी के बीच होगी।

सर्वे का आधार

सर्वे का आधार

बता दें कि इंडिया टुडे का यह सर्वे कुल 12141 लोगों की राय पर आधारित है। जिसमे 67 फीसदी लोग शहरी हैं, जबकि 33 फीसदी लोग ग्रामीण इलाके के हैं। जिसमे समान संख्या में महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया है। इस सर्वे को 97 फीसदी संसदीय क्षेत्र में किया गया, जबकि 194 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यह सर्वे 19 राज्यों में किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+