योगेंद्र यादव की बहन के अस्पताल पर IT का छापा, कहा-परिवार के पीछे पड़ी मोदी सरकार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निकाले जाने के बाद स्वराज इंडिया बनाने वाले योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाए हैं कि सरकार उनके परिवार को तंग कर रही है। उन्हें चुप कराने के लिए उनके परिवार को परेशान कर रही है। योगेंद्र यादव ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

योगेंद्र यादव ने लिखा कि रेवाड़ी पदयात्रा के दो दिन बाद ही मेरी बहन के अस्पताल पर छापा मारा गया। उन्होंने कहा कि जो करना है मेरे साथ करो मेरे परिवार को क्यों निशाना बना रहे हो।उन्होंने बताया ति दिल्ली से गए करीब 100 से ज्यादा लोगों ने अस्पताल पर छापा मारा। सभी डॉक्टर्स को, मेरी बहन, जीजा और भांजे को उनके चैंबर में बंद कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications