यस बैंक की फाउंडर की बेटी रोशनी भारत छोड़ने की फिराक में, मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया

नई दिल्ली। यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। दरअसल रोशनी कपूर देश से बाहर जा रही थीं, लेकिन इस दौरान उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। रोशनी कपूर ब्रिटिश एयरवेज के विमान से लंदन के लिए रवाना होने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया गया।बता दें कि इससे पहले ईडी ने राणा कपूर और उनके परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। ईडी ने यह नोटिस राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदू कपूर, तीनों बेटी राखी कपूर टंडन, राधा कपूर, रोशनी कपूर के खिलाफ जारी किया था।

राणा कपूर ईडी की कस्टडी में

राणा कपूर ईडी की कस्टडी में

गौरतलब है कि राणा कपूर को मुंबई की विशेष अदालत ने 11 मार्च तक की ईडी कस्टडी में भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को धन शोधन के आरोपों के तहत रविवार तड़के गिरफ्तार किया था उसके बाद ईडी ने राणा कपूर को आज मुंबई के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने राणा कपूर को पूछताछ के लिए 11 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

तमाम ठिकानों पर छापा

तमाम ठिकानों पर छापा

इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने राणा की तीन बेटियों के आवास पर भी छापेमारी की है, क्योंकि राणा कपूर, पत्नी बिंदू और तीन बेटियां राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर, राधा कपूर भी कथित रूप से कुछ कंपनियों से जुड़ी हैं, जिन्हें संदिग्ध रूप से कुछ रकम भेजी गई है, ऐसा कहा जा रहा है और इसी वजह से वो शक के दायरे में हैं। अधिकारियों के अनुसार, राणा कपूर की पत्नी बिंदु और बेटियां राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर और राधा कपूर उन कंपनियों से कथित तौर पर जुड़ी है जिनमें आपराधिक गतिविधियों का पता चला है। उन्होंने बताया कि कपूर के खिलाफ मामला घोटालों से घिरी डीएचएफएल से जुड़ा है। डीएचएफएल ने बैंक से कर्ज लिया था लेकिन उसे चुकाया नहीं और वह गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में बदल गया।

क्या है आरोप?

क्या है आरोप?

गौरतलब है कि यस बैंक के फाउंडर, पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राणा कपूर पर कारोबारी घरानों को लोन देने और उसे वसूल करने की प्रक्रिया अपने हिसाब से तय करने का आरोप है। बैंक अनिल अंबानी ग्रुप, आईएलएंडएफएस, सीजी पावर, एस्सार पावर, रेडियस डिवेलपर्स और मंत्री ग्रुप जैसे कारोबारी घरानों को लोन देने में आगे रहा। इन समूहों के डिफॉल्टर साबित होने से बैंक को करारा झटका लगा। बता दें कि यस बैंक डूबने की कगार पर है। बीते हफ्ते आरबीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए बैंक खाता धारकों की बैंक से पैसा निकालने की सीमा 50 हजार रुपए महीना तय कर दी है और बैंक का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है। यस बैंक पर 2 लाख 41 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+