'ये सीमा या अंजू नहीं बल्कि है PAK की जवारिया', कोलकाता के लड़के से शादी करने के लिए पार किया वाघा बार्डर
Pakistani Jawaria and Indian Salim Khan Love Story: सीमा हैदर और अंजू नसरूल्लाह ये दो नाम आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं, भारत हो या पाकिस्तान दोनों ओर के लोग इन दोनों महिलाओं को बखूबी पहचानते हैं क्योंकि इन दोनों ने अपने प्यार को पाने के लिए अपना देश, अपनी पहचान और अपना धर्म तक छोड़ दिया।

पाकिस्तानी सीमा हैदर तो नोएडा के सचिन मीणा संग लाइफ बिताने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से इंडिया आ गई तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान की अंजू ने अपने फेसबुक प्रेम नसरूल्लाह से शादी करने के लिए अपने पति औऱ बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गईं और वहां जाकर उसने इस्लाम अपना लिया और अब वो फातिमा नसरूल्लाह के नाम से जानी जाती हैं।
पाकिस्तानी ब्यूटी का नाम जवारिया है...
इन दोनों की प्रेम कहानियों के बीच अब एक नई पाकिस्तानी बाला अपने इंडियन प्रेमी के साथ शादी रचाने के लिए भारत आई है लेकिन ना तो उसने इसके लिए अपना धर्म छोड़ा है और ना ही वो गलत तरीके से इंडिया में प्रवेश किया है।
अमृतसर के वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची जवारिया
दरअसल इस पाकिस्तानी ब्यूटी का नाम है जवारिया, जो कि पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली हैं और वो आज अमृतसर के वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची हैं, जहां उनके मंगेतर समीर खान ने उनका फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत किया।
जावरिया पिछले पांच साल से मोहब्बत में गिरप्तार है
मालूम हो कि जवारिया पिछले पांच साल से कोलकाता के रहने वाले समीर खान की मोहब्बत में गिरप्तार हैं। दोनों ने अपने घरवालों की मर्जी से सगाई भी की थी लेकिन निकाह के लिए जैसे ही जवारिया ने अप्लाई किया तो वो रद्द हो गया और इसके बाद दोनों की शादी अटक गई।
मैं भारत सरकार को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं: जवारिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जवारिया का वीजा एक बार नहीं बल्कि दो बार रद्द हुआ और इस वजह से उनकी और समीर का विवाह अटक गया। फिलहाल इस बार उन्हें वीजा मिला और वो निकाह के लिए भारत आ पहुंचीं। इंडिया पहुंचते ही उन्होंने तहे दिल से भारत सरकार का धन्यवाद दिया और कहा कि 'उनकी कृपा से ही आज मैं और समीर मिल पा रहे हैं।'
6 जनवरी 2024 को वेडिंग पार्टी रखेंगे
गौरतलब है कि सीमा और समीर खान जल्द ही शादी करेंगे और 6 जनवरी 2024 को वेडिंग पार्टी रखेंगे, जिसमें समीर की पूरी फैमिली शामिल होगी। बता दें कि जावेरिया को भारत सरकार ने 45 दिन का वीजा दिया है।
'वीजा जब दो बार रिजेक्ट हुआ था तो बहुत दुख हुआ'
जवारिया ने कहा कि 'उनका वीजा जब दो बार रिजेक्ट हुआ था तो उन्हें बहुत अफसोस हुआ था, उन्हें लग रहा था कि उनकी शादी तो अब हो ही नहीं पाएगी लेकिन पंजाब के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं मकबूल अहमद, जिन्होंने उन्हें वीजा दिलवाने में बहुत मदद की और अपनों की दुआ कबूल हुई और भारत सरकार की कृपा से मुझे वीजा मिल गया।' फिलहाल अभी तो जवारिया 45 दिन के लिए भारत में हैं, शादी के बाद वो भारत सरकार से लंबे समय के लिए वीजा अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन अप्लाई करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications