6 साल की डेटिंग के बाद करण ने लिए थे निशा संग 7 फेरे, 'हंसते-हंसते' वाला 'रिश्ता' पहुंचा अब थाने
मुंबई, 1 जून। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले टीवी एक्टर करण मेहरा को कल रात पुलिस ने घरेलू हिंसा के आरोप में अरेस्ट कर लिया था, हालांकि उन्हें आज सुबह बेल मिल गई है। करण मेहरा पर उनकी बीवी निशा रावल ने गुस्से में मारपीट का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। SOPTBOY की रिपोर्ट के मुताबिक करण और निशा में कल किसी बात पर काफी झगड़ा हुआ, जिसके बाद करण ने गुस्से में पत्नी को इतना मारा कि उनके माथे पर चोट लग गई और उन्हें टांके लगवाने पड़े हैं।

करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप
जिसके बाद निशा ने करण के खिलाफ गोरे गांव पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। बता दें कि आज एक-दूसरे से नफरत करने वाले करण-निशा कभी 'मेड फॉर इच अदर' कहे जाते थे। फिर दोनों के बीच में ऐसा क्या हुआ कि आज ये रिश्ता पुलिस थाने जा पहुंचा हैं। करण मेहरा पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत केस दर्ज हुआ है।

फिल्म हंसते-हंसते' के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
मालूम हो कि निशा रावल और करण मेहरा की मोहब्बत पहली नजर का प्यार नहीं थी, बल्कि इन दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दरअसल करण ने निशा को पहली बार फिल्म 'हंसते-हंसते' के सेट पर देखा था। उस फिल्म में निशा के हीरो जिमी शेरगिल थे और करण डिजाइनर के तौर पर काम कर रहे थे। निशा को देखते ही करण उन पर लट्टू तो हो गए थे लेकिन निशा से वो अपने दिल की बात कह नहीं पाए थे।

मीडिया के सामने करण ने निशा को कहा था ILU
दोनों में फिर धीरे-धीरे दोस्ती हुई और इसके बाद करण ने अपने जन्मदिन के दिन पूरी मीडिया के सामने उन्हें प्रपोज कर दिया था। ये बात उस वक्त काफी सुर्खियां बनी थीं। इसके बाद दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। दोनों को शादी से एक बेटा 'कविश' है। दोनों लविंग कपल कहलाते थे, दोनों ने साथ में 'नच-बलिए शो' में भी भाग लिया था लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों प्यार करने वाले आज एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं।

निशा रावल मे किया था खंडन
हालांकि इससे पहले जब दोनों के अनबन की की खबरें आई थीं तो खुद निशा ने ही इसका खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि ये सब कोरी अफवाएं हैं। वैसे बता दें कि दोनों कई महीनों से अलग रह रहे हैं। करण इन दिनों पंजाब में एक शूटिंग में व्यस्त थे तो वहीं निशा अपने चार वर्षीय कविश के साथ मुंबई में थीं।
कई रियलिटी शो का हिस्सा रहे हैं करण
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो के बाद, करण मेहरा 'बिग बॉस 10', 'नच बलिए 5' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रहे हैं। जिस वक्त करण 'बिग बॉस' का हिस्सा बने थे, उस वक्त निशा गर्भवती थीं। तो वहीं उनकी पत्नी निशा रसोई चैंपियन 5 शो में भी दिखाई दे चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications