Year Ender 2024: 2024 में किन भारतीयों को गूगल पर सबसे ज्यादा किया सर्च? देखें टॉप 10 लोगों की लिस्ट
Most Searched Indian In Google 2024: साल 2024 को खत्म होने में अब कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है। ऐसे में लोग अब यह जानने की कोशिश कर रहे है कि साल 2024 में किस भारतीय को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। तो चलिए आपको बता दें कि किस भारतीय को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है।
दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप-10 लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा जिसे सर्च किया गया है वो विनेश फोगाट है। इसके अलावा इस लिस्ट में खेल, राजनीति और ग्लैमर के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया से भी लोगों के नाम शामिल हैं।

देखें टॉप 10 की लिस्ट जो Google Search के टॉप ट्रेंड में रहे शामिल...
विनेश फोगाट
साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय हस्तियों में सबसे पहला नाम आता है रेसलर विनेश फोगाट का। दरअसल, विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल में केवल 100 ग्राम अधिक वजन के कारण डिस्क्वालिफाई हो गई थी। इस घटना ने विनेश फोगाट को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बना दिया था। साथ ही, हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गई। जुलाना सीट से चुनाव लड़ी और विधायक बन गई।
नीतीश कुमार
गूगल सर्च में दूसरे नंबर है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने राजद का साथ छोड़कर एनडीए का साथ पकड़ लिया। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार अपने बयानों के चलते भी गूगल पर सर्च किया गया।
चिराग पासवान
नीतीश कुमार के बाद नंबर आता है चिराग पासवान का। चिराग पासवान ने फिल्मों से राजनीति में कदम रखा है और लोकसभा चुनाव के दौरान वह काफी चर्चाओं में रहे। मोदी सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया। इतना ही नहीं, कंगना रनौत के साथ उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसके बाद चिराग पासवान को गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किया गया।
हार्दिक पाण्ड्या
इस लिस्ट में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। हार्दिक पांड्या के फैंस ने गूगल पर उन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया है। दरअसल, हार्दिक पांड्या साल 2024 में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा सूर्खियों में रहे है। हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक का तलाक हुआ था, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में रहे। वहीं उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था।
पवन कल्याण
अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम हैं। आंध्र प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में जीत के बाद पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
शशांक सिंह
साल 2024 की गूगल सर्च लिस्ट में क्रिकेटर शशांक सिंह का नाम भी शामिल है। शशांक सिंह ने साल 2024 में खेले गए आईपीएल मैच में काफी कमाल की बल्लेबाजी की थी, उनकी बल्लेबाजी ने सबको चौंका दिया था।
पूनम पांडेय
गूगल की ऐसी कोई सर्च लिस्ट नहीं हो सकती, जिसमें पूनम पांडेय का नाम शामिल ना हो। पूनम पांडेय ने 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों की वजह से कम अपने बयान और बोल्ड अंदाज के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहतीं हैं। वहीं 2024 में पूनम अपनी झूठी मौत की खबर के वजह से खूब ट्रोल हुईं। हालांकि बाद में पूनम पांडेय की मौत की खबर झूठी साबित हुई थी।
राधिका मर्चेंट
साल 2024 में राधिका मर्चेंट को भी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। दरअसल, राधिका मर्चेंट की इसी साल मुकेश अंबानी के बेटे अंनत अंबानी से शादी हुई है। इनकी शादी पूरी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी रही। इस शादी में दुनिया भर की महान हस्तियों ने शिरकत की थी। यही वजह है कि इस साल गूगल पर राधिका मर्चेंट का नाम छाया रहा।
अभिषेक शर्मा
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 के दौरान काफी कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने इसी साल भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। अभिषेक शर्मा अपनी बल्लेबाजी और युवा फैन फॉलोइंग के लिए काफी मशहूर हुए थे। यही कारण रहा कि उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
लक्ष्य सेन
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले 23 वर्षीय सेन इसी साल हुए पेरिस ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन की पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। हालांकि, सेमीफाइनल में हार के कारण उन्हें कांस्य पदक से भी वंचित रहना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications