Year Ender 2024: चंद्रयान- 3 के बाद, सूरज के करीब पहुंचा भारत, अब गगनयान, चंद्रयान- 4 की तैयारी
Year Ender 2024: भारत स्पेस साइंस के क्षेत्र में नित नई ऊंचाईयों को छु रहा है। पिछले भारत चंद्रमा पर कदम रहने वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया। इसके बाद भारत ने सौर मंडल का नजदीकी से अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की। चंद्रयान-3 अभियान की सफलता के बाद इसरो चंद्रयान-4 और वीनस मिशन की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय बजट 2024-25 में । बजट में चंद्रयान-4 स्पेसक्राफ्ट, LVM-3 के दो रॉकेट और चंद्रयान-4 से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए स्पेस नेटवर्क और डिजाइन वेरिफिकेशन में आने वाले खर्च की व्यवस्था की गई है।
चंद्रयान-4 मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतारना, सैंपल कलेक्ट करना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। इसके लिए 2 हजार 104 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुंसाधान संस्थान (Indian Space Research Institute) आगामी मिशन को वर्ष 2040 तक भारत की ओर से चंद्रमा पर मानव को उतारने के लक्ष्य की दिशा में अगले कदम के रूप में देखा जा रहा है। बजट में चंद्रयान-4 स्पेसक्राफ्ट, LVM-3 के दो रॉकेट और चंद्रयान-4 से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए स्पेस नेटवर्क और डिजाइन वेरिफिकेशन में आने वाले खर्च की व्यवस्था की गई है।

भारत ने तैयार किया 2047 तक का अंतरिक्ष मिशन
भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम लागत प्रभावी और अभिनव मिशनों के साथ उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल कर रहा है। योजनाओं में 2026 तक गगनयान मानव अंतरिक्ष यान, 2027 में चंद्रयान-4, 2028 में शुक्र मिशन, 2035 तक भारत अंतरिक्ष स्टेशन और 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय को भेजना शामिल है।
वर्ष 2024 के इसरो के कार्यक्रम और मिशन लान्च
प्रोबा-3 मिशन
5 दिसंबर, 2024 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-XL रॉकेट की मदद से प्रोबा-3 की लॉन्चिंग की गई।
SPADEX मिशन
इसरो, 30 दिसंबर, 2024 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C60 रॉकेट की मदद से SPADEX मिशन लॉन्च करने की उम्मीद है। मिशन में दो अलग-अलग स्पेसक्राफ़्ट को अंतरिक्ष जोड़ने की प्लानिंग है।
भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन-2024
इस हैकाथॉन में भू-स्थानिक डोमेन, अंतरिक्ष विज्ञान, प्रतिबिंब प्रसंस्करण, और एआई/एमएल क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को हल करना उसका उद्देश्य है।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
23 अगस्त, 2024 को भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस दिन को मनाने की वजह, भारत का चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बनना और दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र तक पहुंचने वाला पहला देश बनना है।












Click it and Unblock the Notifications