Year Ender 2022: यह साल महिलाओं के लिए रहा बेहद खास, इनके पक्ष में आए 5 बड़े फैसले
सुप्रीम कोर्ट ने मैरिटल रेप को बलात्कार की श्रेणी में माना। अदालत ने माना कि पत्नी के सहमति के बिना बनाया गया संबंध दुष्कर्म है।
Year Ender 2022: साल 2022 को बीतने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। एक सप्ताह बाद नया साल का आगाज हो जाएगा। सभी लोग गर्मजोशी से नये साल का स्वागत करने को तैयार हैं। इस साल में कई घटनाक्रम हुए। लेकिन यह साल महिलाओं के लिए काफी खास रहा। इस साल महिलाओं के लिए पक्ष में कई फैसले आए। साल 2022 में कुछ ऐसे बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए जो महिलाओं के लिए हक में रहे। आइए बताते हैं आपको वो 5 महत्वपूर्ण फैसले, जो महिलाओं के पक्ष में लिए गए।

मैरिटल रेप भी दुष्कर्म
सुप्रीम कोर्ट ने मैरिटल रेप को बलात्कार की श्रेणी में माना। अदालत ने माना कि पत्नी के सहमति के बिना बनाया गया संबंध दुष्कर्म है। मैरिटल रेप की स्थिति में भी 24 सप्ताह की तय सीमा में पत्नी अनचाहे भ्रूण को समाप्त करने का अधिकार रखती है।

विवाहित-अविवाहित महिलाओं को गर्भपात कराने का अधिकार
सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि सभी महिलाओं को गर्भपात कराने का अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला को 20 से 24 सप्ताह के बीच गर्भपात का अधिकार होगा।

महिला क्रिकेटरों का समान वेतन
खेल जगत की बात करें तो साल 2022 महिला क्रिकेटरों के लिए भी बेहद खास रहा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने महिला खिलाड़ियों को समान वेतन देने की घोषणा की। इस फैसले के बाद महिला क्रिकेटरों की पुरुष खिलाड़ियों के समान ही आय होगी।

महिला क्रिकेटरों का समान वेतन
खेल जगत की बात करें तो साल 2022 महिला क्रिकेटरों के लिए भी बेहद खास रहा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने महिला खिलाड़ियों को समान वेतन देने की घोषणा की। इस फैसले के बाद महिला क्रिकेटरों की पुरुष खिलाड़ियों के समान ही आय होगी।

भारतीय नौसेना में महिलाएं शामिल
साल 2022 में भारतीय नौसेना में महिलाओं को शामिल किया गया। पहली बार महिला नाविक नौसेना में शामिल हुईं। बता दें कि वर्तमान में केवल 7-8 शाखाओं में ही महिला अधिकारी हैं।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: साल की 5 बड़ी आपराधिक घटनाओं ने कर दिया था लोगों को हैरान, इस क्राइम की हुई सबसे अधिक चर्चा












Click it and Unblock the Notifications