Year Ender 2022: इस साल लोगों की पहली पसंद रहे ये रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन, खूब किया यहां एंजॉय
न्यूली मैरिड कपल्स के लिए अंडमार और निकोबार हनीमून के लिए पहली पसंद है। शादी के बाद यहां लोग एक बार आते ही हैं। नव विवाहिता दंपति यहां खूब एंजॉय करते हैं।
Year Ender 2022: साल 2022 धीरे-धीरे गुजर रहा है। कुछ ही दिनों बाद नए साल 2023 का आगाज हो जाएगा। सभी लोग पूरे जोश से नए साल का स्वागत करने को तैयार हैं। इस साल कई घटनाक्रम हुए। काफी कुछ समेटने के बाद यह साल अब बीत रहा है। इस बीच राजनीति-आर्थिक जगत से हटके भी कुछ ऐसा हुआ जिसे लोग जानना चाहते हैं। इस साल कई ऐसे हॉनीमून डेस्टिनेशन हैं, जो लोगों की पहली पसंद रही। लोगों ने यहां खूब एंजॉय किया।

1. अंडमान और निकोबार
न्यूली मैरिड कपल्स के लिए अंडमार और निकोबार हनीमून के लिए पहली पसंद है। शादी के बाद यहां लोग एक बार आते ही हैं। नव विवाहिता दंपति यहां खूब एंजॉय करते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत में सबसे अच्छे हनीमून स्थानों में से एक है। यह जगह आपको निराश नहीं करेगी। सुंदर समुद्र तटों का आनंद लें और परिपूर्ण सनकिस्ड हनीमून के लिए अद्भुत रिसॉर्ट्स में रहें। रोमांश के लिए यह जगह काफी अच्छी है। इस साल भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे।

2.मनाली
मनाली काफी लंबे समय से कपल्स के लिए आइडियल हनीमून डेस्टिनेशन बना हुआ है। यह जगह नवविवाहित जोड़े के लिए पहली पसंद है। लोग यहां बर्फ से ढकी जगहों को देखने के लिए बेताब रहते हैं। काफी संख्या में लोग यहां आते हैं।

3. लेह लद्दाख
लद्दाख वास्तव में पृथ्वी पर एक स्वर्ग है। लेह-लद्दाख में आपका हनीमून आपके लिए काफी अच्छा अनुभव होगा। जब आप यहां हों, तो आप पैंगोंग त्सो से सूर्योदय देखना नहीं भूल सकते। काफी सुंदर और खूबसूरत जगह है।

4. गोवा
हनीमून के लिए गोवा काफी रोमांटिक जगह है। भारी संख्या में लोग यहां हनीमून मनाने आते हैं। इस साल बहुत लोग यहां पहुंचे। लोगों ने यहां काफी एंजॉय किए।

5. गंगटोक
उत्तर पूर्व में सबसे खूबसूरत जगहों में से गंगटोक एक है। भारत में लोकप्रिय हनीमून स्थानों में से एक है। प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों के लिए बहुत कुछ है। ट्रेकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी गतिविधियां हनीमून जोड़े का मनोरंजन करती हैं। इस साल काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: इस साल इन हस्तियों ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें टॉप पर है किस सीएम का नाम












Click it and Unblock the Notifications