Year Ender 2020: इस साल इन हस्तियों के घर गूंजी खुशी की किलकारियां

नई दिल्ली। Year Ender 2020: साल 2020 के खत्म होने में कुछ दिन बचे हैं। लोग नए साल के साथ नई उम्मीदों का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते जहां लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, तो वहीं कुछ लोगों के लिए ये साल खुशियों की सौगात लेकर आया। इस साल कई हस्तियां और सेलिब्रिटी के घर में किलकारियां गूंजी। इस हस्तियों में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), हार्दिक पांड्या (hardik pandya), अमृता राव, सपना चौधरी, करणवीर बोहरा, सपना और चौधरी(Sapna Choudhary) का नाम शामिल है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 2020 में एक बार फिर मां बनी हैं। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की। 15 फरवरी को शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए मां बनी। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया कि वो काफी समय से दूसरा बच्चा चाहती थी। लेकिन एक बीमारी की वजह से वो मां नहीं बन पाई। आपको बता दें कि शिल्पा को ऑटो इम्यून नाम की बीमारी थी। इस बीमारी में वो जब भी प्रेग्नेट होती, तो मिसकैरेज हो जाता। जिसके बाद वो सरोगेसी से मां बनी। शिल्पा शेट्टी एक बेटी की मां बनी। शिल्पा ने अपनी बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा है।
उन्होंने अपनी नन्ही बेटी को 'जूनियर एसएसके' का टैग दिया। शिल्पा और राज का एक बेटा भी है, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए यह साल बेमिसाल रहा। पांड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक के साथ सात फेरे लिए और फिर जुलाई में हार्दिक पिता बने। पिता बनने के बाद इंस्टाग्राम पर बच्चे की तस्वीर पोस्ट करते हुए हार्दिक ने लिखा, ‘हमलोंगों के घर बेबी ब्वॉय का जन्म हुआ। हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे का नाम अगस्तया रखा है।

गौरव चोपड़ा

गौरव चोपड़ा

टीवी के मशहूर एक्टर गौरव चोपड़ा और उनकी पत्नी हितिशा अपने हाल ही में माता- पिता बने। गौरव की पत्नी हितिशा ने बेंगलुरु के प्राइवेट हॉस्पिटल में बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।गौरव ने कोरोना वायरस महामारी से अपने माता- पिता को खो दिया था।

करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा

टेलीविजन युगल करणवीर बोहरा और तीजे सिद्दू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उनके घर एक नन्ही सी परी का जन्म हुआ है। बच्ची का जन्म कनाडा के वैंकूवर में हुआ था। करणवीर और तीजय, जो पहले से ही जुड़वां लड़कियों के माता-पिता हैं।

शिखा सिंह

शिखा सिंह

अभिनेत्री शिखा सिंह और उनके पति करण शाह के घर जून महीने में किलकारियां गूंजी। अभिनेत्री ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम अलान्या रखा गया है। 'ना आना इस देश लाडो' और 'कुमकुम भाग्य' से चर्चा में आईं शिखा ने साल 2016 में करण से शादी की। दंपति के दो बेटियां पहले से ही हैं। वे दोनों जुड़वां हैं।

सुमीत व्यास

सुमीत व्यास

अभिनेता सुमीत व्यास ने जून में ट्वीट किया कि उनके परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हो हुआ है, उन्होंने लिखा है, "यह एक लड़का है। उन्हें वेद बुलाया जाएगा।" सुमीत ने अभिनेत्री एकता कौल से 2018 में शादी की थी और वेद उनकी पहली संतान हैं।

अहाना देओल

अहाना देओल

हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल ने इस साल जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। जिनका नाम उन्होंने अस्त्रिया और आदिया रखा है। बता दें कि आहाना और वैभव वोहरा की शादी साल 2 फरवरी 2014 में हुई थी। इनके पहले बेटे का जन्म जून 2015 में हुआ था। अपने बेटे का नाम उन्होंने दारेन वोहरा रखा है। अहाना ने ऐक्ट्रेस के तौर पर कभी काम नहीं किया है।

अमृता राव

अमृता राव

एक्ट्रेस अमृता राव ने इसी साल नवंबर महीने में एक बेटे को जन्म दिया है। अमृता ने अनमोल से साल वर्ष 2016 में शादी की थी। अमृता ने अपनी प्रेग्नेंसी को कई महीनों तक सीक्रेट ही रखा था। लेकिन एक दिन वो आउटिंग पर जाती हुई दिखाई जिसके बाद से ये बात सामने आई कि वो प्रेग्नेंट हैं। अमृता ने इंस्टाग्राम पर पति की पोस्ट को री-शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी।

पूजा बनर्जी

पूजा बनर्जी

टीवी सीरियल देवो के देव महादेव फेम पूजा बनर्जी भी इसी साल मां बनी है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। पूजा ने लॉकडाउन के दौरान अपने ब्यॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा के शादी की थी। पूजा और कुणाल ने इसी साल 15 अप्रैल को कोर्ट मैरिज कर ली थी। कुछ दिन पहले ही पूजा के बेबी शावर की तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसमें पूजा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में भी सोशल मीडिया के जरिए ही जानकारी दी थी।

iPhone 12 का मजाक उड़ाने वाला Xiaomi अब कर रहे उसकी कॉपी, Mi 11 के बॉक्स में नहीं मिलेगा चार्जर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+