गोविंदा की कार को YRF की गाड़ी ने मारी टक्कर, अंदर बैठे थे एक्टर के बेटे यशवर्धन आहूजा, पुलिस ने कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा के बारे में खबर है कि बुधवार रात को उनकी कार को एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी, कार में गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दूसरी गाड़ी यशराज बैनर से जुड़े किसी शख्‍स की थी, घटना कल रात करीब 8:30 बजे की है, जिस गाड़ी ने टक्‍कर मारी, उसे ड्राइवर चला रहा था, टक्कर में दोनों गाड़ियों को नुकसान हुआ है, हालांकि गोविंदा के बेटे को कुछ नहीं हुआ है, इस बारे में जूहू पुलिस ने कहा कि इस मामले को कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है। मामले को दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से सुलझा लिया है।

गोविंदा की कार को यशराज की कार ने टक्कर मारी

गोविंदा की कार को यशराज की कार ने टक्कर मारी

आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रह चुके गोविंदा ने साल 2004 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी और उन्होंने मुंबई नॉर्थ से लोकसभा का चुनाव भी जीता था, प्‍यार से लोग उन्‍हें 'चीची' भी कहते हैं। वैसे गोविंदा का जन्‍म एक पंजाबी परिवार में मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अरूण कुमार आहूजा और मां का नाम निर्मला देवी था, उनकी मां जानी-मानी अभिनेत्री थीं।

गोविंदा ने डेविड धवन संग की 17 हिट फिल्में

गोविंदा ने डेविड धवन संग की 17 हिट फिल्में

गोविंदा के करियर की शुरूआत फिल्‍म 'इल्‍जाम' से हुई थी जो बॉक्‍स आफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया और उनके काम की सभी ने सराहना की। 1990 से 1999 के बीच का समय उनके लिए काफी अच्‍छा रहा उनकी फिल्‍मों को और उनके अभिनय को आलोचकों और दर्शकों ने तो सराहा ही, इसके साथ ही साथ उन्‍हें बॉक्‍स आफिस पर भी सफलता मिली। डेविड धवन के साथ उन्होंने 17 हिट फिल्में दी हैं, जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है।

 फिल्‍म 'रंगीला राजा'

फिल्‍म 'रंगीला राजा'

गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में आई कॉमिडी ड्रामा फिल्‍म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। हालांकि, फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। पिछले दिनों खबर आई थी कि गोविंदा इन दिनों गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से इलाज की जरुरत है।

मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं गोविंदा

मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं गोविंदा

एक अंग्रेजी वेबसाइट ने दावा किया था कि गोविंदा पिछले लंबे समय से अजीब बर्ताव कर रहे हैं, उनका व्यवहार काफी हद तक निगेटिव है, जिसके कारण उनसे कई डिस्ट्रीब्यूटर उनसे नाराज हैं और इस वक्त उनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई दोस्त नहीं हैं और कोई उनकी मदद करने के लिए भी तैयार नहीं है, हालांकि एक्टर या उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया था, फिलहाल इन दिनों गोविंदा फिल्मों से दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+