कुश्ती महासंघ विवाद: सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों की याचिका, बृज भूषण सिंह पर FIR की मांग

कुश्ती महासंघ विवाद में अब पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वो कई दिनों से संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

wrestlers

कुश्ती महासंघ विवाद एक बार फिर गरमा गया है, जहां दिल्ली में पहलवानों ने अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब वो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर गए हैं। वहां उन्होंने बृज भूषण के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

मामले में पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि अभी शिकायत किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गया, मगर FIR नहीं हुई है। वो बृज भूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनके मंज पर सभी राजनीतिक पार्टियों का स्वागत है।

मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के बीच पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट भी मांगी।

हालांकि पहलवान दिल्ली पुलिस और सरकार के आश्वसन से अब संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सीधे सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली, जिसमें बृज भूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए। साथ ही उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

विनेश फोगाट ने मंत्रालय पर लगाया आरोप
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया समेत कई बड़े पहलवानों ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। मामले में विनेश फोगाट ने कहा कि खेल मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई है, जो नाम मात्र की है। मंत्रालय ने खुद राजनीति की है। उन्होंने जो वादे हमसे किए थे वो पूरे नहीं किए।

विनेश ने आगे कहा कि हमने जिस पर विश्वास किया, उसने हमारे साथ धोखा किया। वहां पर बृज भूषण के हिसाब से सब कुछ हो रहा है। वहीं साक्षी मलिक ने कहा कि हमको लग रहा था कमेटी न्याय करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी तक तो उनके खिलाफ FIR भी नहीं हुई।

चुनाव पर लगी रोक
वहीं दूसरी ओर सूत्रों के हवाले से खबर आ रही कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव जो 7 मई को होने वाले हैं, उन्हें रोक दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+