Wrestlers Protest: सौरव गांगुली के बयान को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं- अब समझ आयी वजह

पहलवानों के विरोध को लेकर सौरव गांगुली के टिप्पणी से इनकार पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिन्हें बोलना चाहिए था उनकी चुप्पी की अब वजह समझ में आ रही है।

Priyanka Chaturvedi over Sourav Ganguly

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के एक बयान पर उद्धव ठाकरे गुट वाले राजनीतिक दल की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने निशाने पर लिया है। गांगुली के उस पर बयान की प्रियंका चतुर्वेदी ने निंदा की जिसमें उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ियों की लड़ाई है, उन्हें लड़ने देना चाहिए।

राज्यसभा सांसद व शिवसेना से अगल हुए धड़े की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को क्रिकेटर सौरव गांगुल की खिंचाई कर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "अब मुझे उन लोगों (खिलाड़ियों) की चुप्पी की वजह समझ में आ रही है। जिन्हें पहलवानों के साथ उनसे सर्थन में बोलना चाहिए था।" शिवसेना नेता ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के संबोधन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आपके भी ऐसे दिन आ सकते हैं, आशा है कि तब आपके साथ खड़े होंने के लिए पर्याप्त लोग होंगे।"

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: 'उन्हें अपनी लड़ाई लड़ने दो...,' रेसलर प्रोटेस्ट पर सौरव गांगुली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Recommended Video

    Wrestlers Protest: पूर्व BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly ने कहा- उन्हें लड़ाई लड़ने दे | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, पूर्व क्रकेटर सौरव गांगुली ने पहलवानों के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब में कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान हो जाएगा। पहलवानों ने काफी पदक जीते हैं और देश का नाम रोशन किया है। उम्मीद है कि इसका समाधान निकलेगा।'

    पहलवानों के विरोध को लेकर एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल पर पूर्व क्रिकेटर ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा, "उन्हें (पहलवानों को) अपनी लड़ाई लड़ने दो। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हो रहा है, मैंने अभी अखबारों में पढ़ा है। खेल की दुनिया में, मुझे एक बात का एहसास हुआ कि आप उन चीजों के बारे में बात नहीं करते हैं जिनके बारे में आपको पूरी जानकारी नहीं है।"

    यह भी पढ़ें: Wrestler Protest: आंदोलन वापसी की अपील कर बोले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली पुलिस कर रही निष्पक्ष होकर जांच

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+