'जरूरत हुई तो गोली भी मारेंगे', रिटायर्ड IPS के ट्वीट पर बजरंग पुनिया बोले- बता कहां आना है गोली खाने, कसम...
Wrestlers Protest: ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और भारत के शीर्ष पहलवानों सहित 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया था।

Wrestlers Protest Bajrang Punia News: भारत के शीर्ष पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया पर दिल्ली पुलिस ने कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जंतर मंतर पर धरना स्थल को भी खाली कराया है। इस बीच 29 अप्रैल की सुबह बजरंग पुनिया ने एक रिटायर्ड IPS अधिकारी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये हमें गोली मारना चाहता है।
रिटायर्ड IPS डॉ. एन. सी. अस्थाना ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''जरूरत हुई तो गोली भी मारेंगे। मगर, तुम्हारे कहने से नहीं। अभी तो सिर्फ कचरे के बोरे की तरह घसीट कर फेंका है। दफा 129 में पुलिस को गोली मारने का अधिकार है। उचित परिस्थितियों में वो हसरत भी पूरी होगी। मगर वह जानने के लिए पढ़ा-लिखा होना आवश्यक है। फिर मिलेंगे पोस्टमार्टम टेबल पर!''
इस ट्वीट पर जवाब देते हुए बजरंग पुनिया ने कहा, ''ये IPS ऑफिसर हमें गोली मारने की बात कर रहा है। भाई सामने खड़े हैं, बता कहाँ आना है गोली खाने... क़सम है पीठ नहीं दिखाएँगे, सीने पे खाएँगे तेरी गोली। यो ही रह गया है अब हमारे साथ करना तो यो भी सही।''

बजरंग पुनिया का ये ट्वीट महज कुछ ही देर में वायरल हो गया है। इसपर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कुछ ने उनका सपोर्ट किया है तो कईयों ने उनकी आलोचना भी की है। एक यूजर (Sudhanshu Bisht) ने लिखा, ''बजरंग भाई जिसका ट्वीट दिखा रहे हो वो रिटायर्ड अधिकारी रहा है, जिसके पास वर्तमान में कोई पावर नहीं हैं, क्यों राजनीति कर रहे हो, क्यों भ्रामक ट्वीट पोस्ट कर रहे हो, कुछ हासिल नहीं होगा। क्यों कि देश की जनता तुम्हारा सच जान चुकी है, तुम राजनीतिक मोहरे बन कर रह गए हो बस।''
एक अन्य ट्वीट किया, ''फर्जी IPS है। फोटो लगाने से कोई IPS नहीं बन जाता है।'' एक यूजर ने लिखा, ''ऐसे अफसर सारे अंग्रेजों के गुलाम थे बस पोस्ट और कुर्सी बदली है गुलामी है।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''एक फर्जी अकाउंट के ट्वीट पर भी विक्टिम कार्ड खेलने आ गए। इनको भी समझ आ गया है की जनता को बेवकूफ बनाना इतना आसान नही है। बोरिया बिस्तर समेटने का टाइम आ गया है।''
हालांकि रिटायर्ड IPS डॉ. एन. सी. अस्थाना का ये ट्विटर अकाउंट वैरीफाई नहीं है, इसलिए उन्ही का है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications