Wrestlers Protest: यौन उत्पीड़न के मामले में बृजभूषण सिंह पर 2 FIR दर्ज, लगा पॉक्सो एक्ट

महिला पहलवानों द्वारा डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो एफआईआर दर्ज की गईं है।

wrestlers protest

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन देते हुए एफआईआर दर्ज की है। कथित तौर पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न और शोषण के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज की है।

6 दिनों से धरना जारी

छह दिन पहले देश के नामी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। जिस पर अब डीसीपी प्रणव तायल ने बताया कि महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं है।

इन दो धाराओं में दर्ज केस

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो में एक पोक्सो एक्ट और दूसरी छेड़खानी की धाराओं के तहत दर्ज की है। बता दें कि महिला पहलवानों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बृजभूषण सिंह पर एफआईआर दर्ज करने पर सहमती जताई थी।

पहली एफआईआर एक नाबालिग पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ी है, जो POCSO एक्ट से संबंधित है, जबकि दूसरी प्राथमिकी अन्य, वयस्क शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गई शिकायतों की व्यापक जांच करने के लिए शील भंग से जुड़ी धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वह डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर शुक्रवार शाम तक प्राथमिकी दर्ज करेगी।

बता दें कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने पहलवान की उस याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था, जिसमें डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी। अदालत ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहलवानों की याचिका में गंभीर आरोप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+