Wrestlers Protest: बैठक के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का एक्शन, 24 घंटे में बृजभूषण सिंह से मांगा इस्तीफा

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की उनके आवास पर बैठक हुई है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ी कार्रवाई की है। बृजभूषण सिंह को महासंघ अध्यक्ष पद से 24 घंटे में इस्तीफा मांगा है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

Wrestlers Protest: दिग्गज पहलवानों का भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई दिग्गज पहलवान शामिल हो गए हैं। विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट ने भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं इस बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की उनके आवास पर बैठक हुई है। बैठक के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बृजभूषण सिंह को महासंघ अध्यक्ष पद से 24 घंटे में इस्तीफा देने को कहा है। साथ ही कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें हटाया जाएगा।

सरकार ने WFI से 72 घंटे में मांगा जवाब

खेल मंत्री के साथ बैठक में पहलवान बबीता फोगट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगट समेत कई अन्य पहलवान भी शामिल हुए। अनुराग ठाकुर आज ही चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पहलवानों से अपने आवास पर बैठक की। वहीं, इससे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डब्ल्यूएफआई को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है।

'अपनी कुर्सी का नाजायज फायदा उठाते हैं'

विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ बड़ा और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी कुर्सी का नाजायज फायदा उठाते हैं, ये खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते हैं। भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की सरकार से आज बातचीत भी हुई। इसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने कहा कि हमें संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली, केवल आश्वासन मिला है। हम तब तक प्रदर्शन नहीं छोड़ेंगे, जब तक कि महासंघ के प्रमुख को हटा नहीं दिया जाता और वह जेल नहीं चला जाता है। हमारे पास सबूत के साथ 5-6 लड़कियां हैं। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो हम पुलिस के पास जाएंगे।

Recommended Video

    Vinesh Phogat संग बाकी रेसलर की मांग, WFI और Brij Bhushan के खिलाफ लिया जाए एक्शन | वनइंडिया हिंदी

    'मैं आत्महत्या कर लूंगा'

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग 200 लोगों के साथ प्रदर्शन कर रहे तीन पहलवानों ने कहा कि हम कानूनी रास्ता नहीं अपनाना चाहते थे क्योंकि हमारे पास प्रधानमंत्री का विश्वास है। वहीं बबीता फोगाट ने कहा कि मैं पहले पहलवान हूं और बिना आग के धुंआ नहीं होता। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पहले पहलवान हूं इसके बाद मैं बीजेपी का हिस्सा हूं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जो भाजपा सांसद भी हैं, उन्होंने आरोपों से इनकार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से 66 वर्षीय बृजभूषण ने कहा कि यौन उत्पीड़न के सभी आरोप झूठे हैं, अगर वे सही पाए गए तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।

    यह भी पढ़ें- Wrestlers Row: 'सकारात्मक परिणाम आएंगे...'बबीता फोगाट ने किया Tweet

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+