यूपी में मायावती का हाल खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा , ब्राह्मणों पर लगाया हार का आरोप

मायावती समेत उनकी पार्टी बसपा की शर्मनाक हार के बाद उन्होने शनिवार को बयान दिया है कि उच्च जाति के लोगों ने भाजपा को धर्म और जाति की आड़ में वोट दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी के ब्राह्मणों को गुमराह किया गया है और इसका अंदाजा उन्हें बाद में लगेगा। खिसियानी बिल्ली और खंभा नोचे जैसा हाला हो चुका है मायावती का।
यूपी का चुनावी रिजल्ट आने के बाद मायावती का डब्बा पूरा तरह से गोल हो गया है। मायावती ने खिसियाते हुए यह कहना नहीं भूला कि अब भी मायावती के साथ दलित और निचली जाति के लोग लोग अब भी चट्टान की तरह खड़े हैं। सपा के मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा जाए तो उन्होंने सिर्फ 5 सीटें ही ही जीती हैं। इन पांचों सीटों पर एक पर उनकी बहू डिंपल यादव और दो सीटों पर वह स्वयं जीते हैं। अन्य दो सीटों पर मुलायम के दो भतीजेों ने जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications