बंगाल में गवर्नेंस की स्थिति के लेकर चिंतित हूं: राज्यपाल धनकड़
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनाम राज्यपाल जगदीप धनकड़ की जंग एक बार फिर शुरु हो गई है। सार्वजनिक तौर पर ममता सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यपाल धनकड़ ने कहा कि मैं बंगाल में गवर्नेंस की स्थिति के लेकर चिंतित हूं, क्योंकि यह कानून और संविधान से दूर जा रहा है। मैं नहीं चाहता कि यहां के लोग साफ-सुथरे चुनाव की उम्मीद करना छोड़ दें।

आपको बता दें कि इससे पहले राज्यपाल धनकड़ ने ट्वीट कर कहा था कि IAS व IPS अपनी काबिलियत से रास्ता बनाते हैं और गवर्नेन्स की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि जो राजनैतिक मोहरे बनने के लिए तैयार हैं, वे आगे हैं और सलाहकारों का रोब सहते हैं। धनखड़ ने ममता बनर्जी को टैग करते हुए लिखा कि अब वक्त आ गया है, IAS और IPS अधिकारी इस बीमारी पर ध्यान दें।
दार्जिलिंग के दौरे पर रहेंगे राज्यपाल धनकड़
राज्यपाल जगदीप धनखड़ एक महीने के उत्तर बंगाल दौरे पर शनिवार को ट्रेन से सिलीगुड़ी पहुंच गए। राजभवन की ओर से बताया गया कि एक से 30 नवंबर तक राज्यपाल दार्जिलिंग के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वहीं से वह राजभवन का पूरा कामकाज देखेंगे। राज्यपाल ने ट्वीट करके भी बताया कि वह ट्रेन से सिलीगुड़ी पहुंच गए हैं।
रविवार को दार्जिलिंग के लिए रवाना होने से पहले सुबह नौ बजे सिलीगुड़ी में मीडिया से बातचीत करेंगे। इससे पहले सुबह में राज्यपाल ने ट्वीट करके कहा कि वह उत्तर बंगाल के लोगों के साथ जुड़ने व उनकी उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए वहां जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications