कोरोना को हल्के में ना लेना! भारत में मिले दुनिया के सबसे अधिक नए कोविड मरीज, 2000 से ज्यादा मौतें
नई दिल्ली, 05 जून। जानलेवा महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत की लड़ाई जारी है। बीते कुछ सप्ताह से राज्यों में लॉकडाउन का असर देखने को मिल रहा है जिससे नए मामलों में लगातार गिरावट हा रही है। अभी भी यह राहत की सांस लेने का समय नहीं है क्योंकि नए कोविड मरीजों के मामले में भारत आज भी दुनिया में पहले स्थान पर है। शुक्रवार यानी 4 जून की रात 9.40 बजे तक देश में कोविड के 1,13,261 नए मरीज सामने आए जो दुनिया में किसी भी देश के मुकाबले सबसे बड़ी संख्या है। इतना ही नहीं इस दौरान भारत में 2059 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा।

Recommended Video
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में शुक्रवार को 1,13,261 नए कोविड मामले दर्ज किए जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,86,86,764 पर पहुंच गया। इसके अलावा 2,059 नई मौतों के बाद देश में कोरोना से कुल 3,42,790 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। इस बीच शुक्रवार की रात 9.40 बजे तक तमिलनाडु से 22,651 नए संक्रमितों की सूचना मिली, इसके बाद केरल से 16,229 और कर्नाटक से 16,068 नए कोरोना केस दर्ज किए गए। इसी दिन तमिलनाडु में 463, कर्नाटक में 364 और महाराष्ट्र में 289 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा।
यह भी पढ़ें: Fact check: क्या सरकार चौथे चरण के लिए कोरोना रिलीफ फंड जारी करेगी? जानें वायरल लिंक का सच
रिपोर्ट के मुताबिक यह सभी आंकड़े संबंधित राज्यों के स्वास्थ्य बुलेटिन से लिए गए। इन आंकड़ों में छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लद्दाख के मामले और मौतें शामिल नहीं हैं। कोरोना टेस्ट की बात करें तो गुरुवार को देश में करीब 20.75 लाख लोगों का कोविड टेस्ट किया गया, जिसके परिणाम शुक्रवार को सामने आए। राहत की बात ये है कि भारत की औसत दैनिक कोविड टेस्ट में पॉजिटिव मामलों की दर में गिरावट जारी है। एक सप्ताह पहले दर्ज किए गए 10.4 फीसदी पॉजिटिविटी दर की तुलना में 3 जून को यह 5.5 प्रतिशत था।












Click it and Unblock the Notifications