Fact check: क्या सरकार चौथे चरण के लिए कोरोना रिलीफ फंड जारी करेगी? जानें वायरल लिंक का सच

नई दिल्ली, जून 03: कोरोना महामारी के बीच सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है। इन दिनों व्हाट्सऐप पर भी एक ऐसा ही मैसेज वायरल हो रहा है। इस वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि, कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार बहुत जल्द अगला रिलीफ फंड जारी करने वाली है। जिन्हें इस फंड का लाभ लेना है, उन्हें इसके लिए एप्लाई करना होगा। एप्लाई करने के लिए मैसेज में एक लिंक दिया गया है।

Recommended Video

    Fact check: क्या सरकार चौथे चरण के लिए Corona Relief Fund जारी करेगी ? | वनइंडिया हिंदी
    Fact check WhatsApp forward claiming that Central Government is providing Phase 4 Covid19 Relief Fund

    व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे मैसेज में रिलीफ फंड का नाम गवर्मेंट सपोर्ट फंड फॉर कोविड-19 दिया गया है। मैसेज में रिलीफ फंड पाने के लिए एप्लाई करने को कहा जा रहा है। मैसेज में लिखा गया है कि गवर्मेंट फेज 4 कोविड-19 रिलीफ फंड सरकार की तरफ से दिया जा रहा है, इसके लिए तुरंत एप्लाई करें। एप्लाई करने के लिए कुछ स्टेप से गुजरना होगा। इस अवसर को बेकार ना जाने दें। यहां एप्लाई करें। इसी के साथ एक लिंक दिया गया है।

    सरकार की संस्था प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (पीआईवी) ने इस खबर का फैक्ट चैक किया है। पीआईबी ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर लिखा है, व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड किया जा रहा है मैसेज कि केंद्र सरकार फेज-4 कोविड रिलीफ फंड जारी करने वाली है, यह बात पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी ने ट्वीट में लिखा है, इस तरह के फॉरवर्डेड मैसेज पर बिल्कुल भरोसा न करें। इस तरह की फ्रॉड करने वाली वेबसाइट पर अपनी पर्सनल जानकारी न दें। पीआईबी ने लोगों से लिंक पर क्लिक ना करने की सलाह दी है।

    फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं। इसके तहत मीडिया में सरकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों की सच्चाई का पता लगाया जाता है। अगर आपके पास भी कोई डाउटफुल खबर है तो आप उसे factcheck.pib.gov.in या फिर वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः [email protected] पर भेज सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी पीआईबी की वेबसाइट pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।

    Fact Check

    दावा

    कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार बहुत जल्द अगला रिलीफ फंड जारी करने वाली है।

    नतीजा

    पीआईबी ने ट्वीट में लिखा है, इस तरह के फॉरवर्डेड मैसेज पर बिल्कुल भरोसा न करें।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+