World Turtle Day: 20 साल से कैद था कछुआ, छूटते ही बच्चों के लिए तय किया 37000 KM का सफर
हर साल 23 मई को मनाया जाता है। इसके तहत लोगों को कछुए के संरक्षण के बारे में जागरुक किया जाता है।
World

अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया तक की यात्रा
जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक योशी नाम के कछुए ने अपने बच्चों को जन्म देने और उनके पालन पोषण के लिए जगह की तलाश करते हुए 37 हजार किलोमीटर की यात्रा की। उसकी ये यात्रा अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया तक की थी। उन्होंने कहा कि हमें ये देखने की जरूरत है कि आखिर क्यों और कैसे ये जानवर इतनी लंबी यात्रा करते हैं।

आधी दुनिया का लगाया चक्कर
एक रिपोर्ट के मुताबिक योशी नाम के मादा कछुए को घायल हालत में पाया गया था। जिसके बाद जीव प्रेमियों ने उसका इलाज करवाया और स्वस्थ होने तक उसकी निगरानी की। इसी बीच उसके शरीर पर सैटलाइट टैग लगा दिया गया, ताकी उसकी प्रजाति के बारे में और जानकारी हासिल की जा सके। 20 साल की कैद के बाद आखिरकार उसे रिहा कर दिया गया। जिसके बाद उसने अपने घर की तलाश शुरू की। फिर अपनी मंजिल की तलाश में वो चलती गई और आधी दुनिया का चक्कर लगा लिया। 37 हजार किलोमीटर के सफर की कहानी को सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

200 साल होती है इनकी उम्र
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी पर सबसे ज्यादा जीवित रहने वाले जीवों में कछुआ सबसे ऊपर है। उसकी औसत उम्र 150-200 साल के करीब होती है। प्राचीन धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु ने 'कच्छप अवतार' (कछुआ के रूप में अवतार) लिया था। ऐसी धारणा है कि भगवान के आशीर्वाद से ही कछुओं की उम्र सबसे अधिक होती है।












Click it and Unblock the Notifications