दुनिया के 'सबसे तनहा हाथी' को 8 साल बाद मिला साथी, पाकिस्तान से पहुंचा था कंबोडिया

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे तनहा हाथी कावन को आखिरकार 8 सालों बाद पहली बार कोई साथी मिला है। इसी पिछले रविवार को कावन को पाकिस्तान से कंबोडिया के लिए रवाना किया गया था। कावन पाकिस्तान में बेहद बुरी हालत में रह रहा था जिसके चलते उसे वहां से हटाया गया था। सोमवार को कावन को विशेष विमान से सियाम रीप एयरपोर्ट से लाया गया था। यहां कावन के सैक्चुअरी में लाया गया जहां रह रहे एक दूसरे हाथी ने स्वागत किया। पिछले 8 साल में ये पहला मौका था जब कावन ने किसी दूसरे हाथी से मुलाकात की।

Elephant Kaavan

कावन पिछले 35 साल से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक चिड़ियाघर में बहुत ही बुरी हालत में रह रहा था। जानवरों के डॉक्टर ने जब कावन की तस्वीरें पहली बार बाहर लोगों के सामने लाईं थीं जिसके बाद कावन के लिए दुनिया भर के पशु प्रेमियों ने आवाज उठाई और उसे चिड़ियाघर से बाहर एक प्राकृतिक आवास में पहुंचाने के लिए अभियान चलाया। इस अभियान से अमेरिका की जानी मानी गायिका शेर भी जुड़ी जिसने इसे काफी शोहरत दिलाई।

35 साल पाकिस्तान में रहा कावन
मुहिम का असर हुआ और आखिरकार पाकिस्तान की सरकार कावन को बाहर भेजने को तैयार हुई। आखिरकार 35 साल बाद वो दिन आ गया जब कावन को इस्लामाबाद से कंबोडिया के रवाना किया गया। कावन की पाकिस्तान से विदाई के वक्त गायिका शेर भी पहुंची थीं। न सिर्फ वह पाकिस्तान पहुंची बल्कि वह कंबोडिया भी पहुंची। कंबोडिया पहुंचने के बाद कावन को सैंक्चुअरी ले जाया गया जहां वह अपनी बाकी जिंदगी आराम से बिताएगा।

36 साल का कावन को दुनिया का सबसे तनहा हाथी कहा गया था। कावन पाकिस्तान का इकलौता एशियाई हाथी था जिसे 1985 में श्रीलंका ने भेंट में दिया था। कावन को एक दूसरे हाथी के साथ इस्लामाबाद के चिड़ियाघर में रखा गया था लेकिन 2012 में उसके साथी की मौत हो गई थी। तब से वह अकेला ही जिंदगी बिता रहा था। उसे जंजीरों में बांधकर रखा जा रहा था जिसके चलते वह काफी चिड़चिड़ा हो गया था।

अब कंबोडिया होगा नया घर
अब उसे कम्बोडिया भेजा गया है जहां वह उत्तर पश्चिमी कम्बोडिया में 25000 एकड़ में फैले सियाम रीप वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में दूसरे हाथियों के साथ बाकी की जिंदगी बिताएगा।

कावन की खराब हालत ने पाकिस्तान के चिड़ियाघरों में जानवरों की बुरी हालत की तरफ लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद एक अदालत ने चिड़ियाघर से सभी जानवरों को बाहर किए जाने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने राजधानी इस्लामाबाद स्थित चिड़ियाघर को बंद करने का आदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+