दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क क्यों हैं 11 बच्चों के पिता? कितनी हैं पत्नियां? फैमिली की कहानी चौंका देगी
Elon Musk Child Family: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से पिता बने हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मुताबिक एलन मस्क इस बार अपने 12वें बच्चे के पिता बने हैं। एलन मस्क अपने बच्चों और पत्नियों को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं।
एलन मस्क ने इस साल की शुरुआत में चुपचाप अपने 12वें बच्चे का स्वागत किया है। इस बच्चे की मां शिवोन जिलिस हैं। शिवोन जिलिस के साथ एलन मस्क का ये तीसरा बच्चा है। शिवोन जिलिस एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक में संचालन और विशेष परियोजनाओं की निदेशक हैं।

ये भी पढ़ें- Elon Musk: इंसान नहीं दूसरे ग्रह से आए एलियन हैं एलन मस्क? दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी पर क्यों नहीं है यकीन?
एलन मस्क के 12 बच्चों की मां कौन-कौन हैं? कितनी पत्नी है एलन मस्क की?
⚫️ शिवोन जिलिस और एलन मस्क का रिश्ता: 3 बच्चे
रिपोर्ट के मुताबिक शिवोन जिलिस के साथ एलन मस्क फिलहाल रिश्ते में हैं। शिवोन जिलिस के साथ एलन मस्क के तीन बच्चे हैं। शिवोन जिलिस एलन की कंपनी न्यूरालिंक की कर्मचारी हैं। शिवोन जिलिस ने पहले जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जिनका जन्म 2021 में हुआ था। हालांकि अभी तीसरे बच्चे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि शिवोन जिलिस और एलन मस्क ने फिलहाल शादी नहीं की है।
मस्क और जिलिस के बीच व्यक्तिगत संबंध 2022 से पहले कब से हैं, इसकी जानकारी नहीं है। मस्क के जीवनी लेखक वाल्टर इसाकसन ने सितंबर 2023 में उनके रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने मस्क और जिलिस की उनके जुड़वां बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके पारिवारिक जीवन की झलक दिखाई गई।

दोनों जुड़वां बच्चों के नाम बदलने के लिए एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें मस्क का अंतिम नाम और जिलिस का अंतिम नाम उनके मध्य नामों के हिस्से के रूप में शामिल किया गया था। नए बच्चे का नाम और लिंग अभी तक सामने नहीं आया है।
⚫️ कनाडाई संगीतकार ग्रिम्स और एलन मस्क का रिश्ता, 3 बच्चे
कनाडाई संगीतकार ग्रिम्स और एलन मस्क के तीन बच्चे हैं। बेटे का नाम X Æ A-Xii (X ऐश ए ट्वेल्व) और टेक्नो मैकेनिकस मस्क है। वहीं बेटी का नाम एक्सा डार्क साइडरल मस्क है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रिम्स और एलन मस्क ने शादी की थी।

⚫️एलन मस्क और जस्टिन विल्सन का रिश्ता, 5 बच्चे
एलन मस्क की पहली पत्नी जस्टिन विल्सन हैं और दोनों के 5 बच्चे हैं। इनमें दो एक साथ और तीन बच्चे एक साथ पैदा हुए हैं। पहले दोनों जुड़वां बच्चों के नाम जेवियर और डेमियन हैं, ये दोनों लड़के हैं।
एलन मस्क और पत्नी जस्टिन विल्सन के तीन बच्चे एक साथ हुए थे, ये तीनों लड़के हैं। इनके नाम काई, सैक्सन और डेमियन हैं। एलन-जस्टिन के सबसे बड़े बेटे का नाम नेवादा अलेक्जेंडर मस्क था। लेकिन उसका निधन हो गया था। तो देखा जाए तो एलन मस्क 12 बच्चों के पिता थे लेकिन फिलहाल उनके 11 बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें- डीप फेक की मदद से ठग बना एलन मस्क, कहा- I Love U और महिला ने प्यार में पड़कर गंवा दिए लाखों रुपये
एलन मस्क के 11 बच्चों के नाम क्या है?
🔴1. नेवादा अलेक्जेंडर मस्क
नेवादा अलेक्जेंडर मस्क एलन मस्क और जस्टिन विल्सन का सबसे बड़ा बेटा था। नेवादा अलेक्जेंडर मस्क का जन्म 18 मई 2002 को हुआ था। जन्म के 10 हफ्ते बाद इनकी मौत हो गई थी।
🔴2. ग्रिफिन मस्क
ग्रिफिन मस्क का जन्म 2004 में हुआ था। फिलहाल ये एक कॉलेज में पढ़ता है। ग्रिफिन मस्क एलन मस्क और जस्टिन विल्सन का बेटा है।
🔴 3. विवियन जेना विल्सन
विवियन जेना विल्सन का जन्म 18 अप्रैल 2004 को हुआ था। जन्म के वक्त इनका नाम जेवियर अलेक्जेंडर मस्क था। लेकिन 2022 में अपना नाम और लिंग बदलकर ये विवियन जेना विल्सन बनीं। तो अब ये एलन मस्क की बेटी हैं।
🔴 4. काई मस्क
काई मस्क का जन्म जनवरी 2006 में हुआ था। इनकी मां का नाम जस्टिन विल्सन हैं।
🔴5.सैक्सन मस्क
सैक्सन मस्क और जेवियर मस्क जुड़वां भाई हैं। इनका जन्म भी जनवरी 2006 में हुआ था। असल में एलन मस्क की पहली पत्नी जस्टिन मस्क को एक साथ तीन बच्चे हुए थे, एक बेटी और दो बेटा। बेटी का नाम काई मस्क है और जुड़वा बेटों का नाम सैक्सन मस्क और जेवियर मस्क है।
🔴6. जेवियर मस्क
जेवियर मस्क का भी जनवरी 2006 में हुआ था। सैक्सन, काई और डेमियन एक साथ पैदा हुए थे।
🔴7. एक्स Æ ए-Ⅻ मस्क
एक्स ऐश ए ट्वेल्व मस्क का जन्म 4 मई 2020 को हुआ है। इनकी मां का नाम ग्रिम्स है। इन्हें "एक्स" उपनाम से जाना जाता है।
🔴 8. एक्सा डार्क साइडरल मस्क
एक्सा डार्क साइडरल मस्क का जन्म दिसंबर 2021 है। इनकी भी मां का नाम ग्रिम्स है। एक्सा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। इनका उपनाम "वाई" है।
🔴 9. टेक्नो मैकेनिकस मस्क
टेक्नो मैकेनिकस मस्क का जन्म सितंबर 2023 में हुआ था। इनकी मां का नाम ग्रिम्स है। इनका उपनाम ताऊ (Tau) है।
🔴10 . शिवोन जिलिस से हुए तीन बच्चों के नाम अभी पब्लिक डोमेन में नहीं हैं।

एलन मस्क क्यों हैं 11 बच्चों के पिता?
अब यहां सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आखिर एलन मस्क ने इतने बच्चे क्यों किए हैं? असल में एलन मस्क हमेशा से वैश्विक जनसंख्या की कमी के बारे में अपनी चिंताओं के बारे में मुखर रहे हैं। उनका मानना है कि भविष्य के लिए अधिक बच्चे पैदा करना बहुत जरूरी है।
एलन मस्क ने कहा है कि हाई IQ वाले व्यक्तियों को इस संकट से निपटने में मदद करने के लिए अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। शायद इसलिए एलन मस्क अपने परिवार और अपने व्यावसायिक उपक्रमों का विस्तार कर रहे हैं।
हालांकि एलन मस्क को कार्यस्थल में अनुचित व्यवहार के आरोपों का भी सामना करना पड़ा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलन मस्क ने स्पेसएक्स के एक पूर्व कर्मचारी से अपने बच्चे पैदा करने के लिए कहा था और एक इंटर्न और एक फ्लाइट अटेंडेंट सहित अन्य कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार किया था। इन विवादों के बावजूद एलन मस्क का जिलिस के साथ व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह का रिश्ता लोगों की दिलचस्पी को आकर्षित करता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications