Elon Musk: इंसान नहीं दूसरे ग्रह से आए एलियन हैं एलन मस्क? दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी पर क्यों नहीं है यकीन?

Elon Musk Alien News: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार एलन मस्क, जिनका सपना मंगल ग्रह पर इंसानों की आबादी बसाने की है, उन्होंने विश्व के मशहूर टेक्नोलॉजी दिग्गजों के साथ हुई एक बैठक में कहा है, कि वो 'एलियन हैं, लेकिन कोई उनकी बातों पर यकीन नहीं करता है।'

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और अंतरिक्ष सेक्टर में काम करने वाली कंपनी स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा है, कि वो लोगों को बार बार बताते हैं, कि वो इंसान नहीं, बल्कि एक अलौकिक प्राणी हैं, लेकिन उनकी बातों पर किसी को यकीन नहीं आता है।

Elon Musk alien

एलन मस्क ने कहा, कि "मैं एक अलौकिक प्राणी हैं। लेकिन कोई भी मुझ पर विश्वास नहीं करता।"

उन्होंने फ्रांस की राजधानी पेरिस में वीवाटेक कार्यक्रम में ये दावा किया है, जो एक तकनीकी स्टार्ट-अप के लिए एक विश्वव्यापी शिखर सम्मेलन है। इस इवेंट में कार्यक्रम के होस्ट ने उनसे पूछा था, कि "कुछ लोग मानते हैं कि आप एलियन हैं?"

आपको बता दें, कि एलन मस्क का आधिकारिक तौर पर जन्म 1971 में दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल में हुआ था और उनके पास अमेरिकी और कनाडाई नागरिकता भी है। वेबकैम के माध्यम से बात करते हुए एलन मस्क ने मजाकिया लहजे में कहा, कि "यदि आप मुझे विदेशी जीवन का प्रमाण प्रदान कर सकते हैं, तो वह इसे एक्स पर शेयर करेंगे।"

हालांकि, ये बातें मजाकिया हो रही थीं, लेकिन कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एलन मस्क ने चेतावनी दी, एलियंस के मुकाबले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लोगों के लिए ज्यादा तात्कालिक समस्या है।

उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए चेतावनी दी, "रोबोट पृथ्वी पर हर नौकरी को मिटा देंगे।"

उन्होंने कहा, "शायद हममें से किसी के पास नौकरी नहीं होगी।" उन्होंने कहा, कि भविष्य में रोजगार वैकल्पिक होगा और नौकरियां शौक बन सकती हैं, क्योंकि एआई और रोबोट सभी आवश्यक काम करने में समर्थ होंगे।

हालांकि, एलन मस्क का ये भी मानना है, कि गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए और राजनीतिक शुद्धता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए लोगों को काफी सावधानीपूर्वक ट्रेनिंग देने की जरूरत है।

Elon Musk alien

उन्होंने कहा, कि "यह काफी महत्वपूर्ण है, कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सही इस्तेमाल के लिए ट्रेनिंग की जरबूरत है, ना की पॉलिटकली करेक्ट होने के लिए इसका इस्तेमाल हो।

आपको बता दें, कि इस महीने की शुरुआत में एलन मस्क ने कहा था, कि हालांकि अलौकिक प्राणी कहीं न कहीं मौजूद रहे होंगे, लेकिन उन्हें इस बात पर यकीन नहीं है, कि अभी वे कभी पृथ्वी पर आए हैं। उन्होंने कहा, कि "अगर इंसानों ने ब्रह्मांड में जांच की शुरूआत की तो उन्हें "लंबे समय से मृत विदेशी सभ्यताओं के अवशेष" मिल सकते हैं।"

लेकिन, उन्होंने सुझाव दिया कि उनके पास उन लोगों के लिए ज्यादा समय नहीं है, जो सोचते हैं कि एलियंस पृथ्वी पर रह रहे हैं। उन्होंने कहा, "एलियंस धरती पर आ गये हैं, ऐसा वही लोग सोचते हैं, जिन लोगों का ये सोचना है, कि अमेरिका ने अभी तक चंद्रमा पर इंसानों को नहीं भेजा है।"

52 साल के एलन मस्क ने हंसते हुए कहा, कि "मैं एक एलियन हूं। हां, मैं लोगों को बताता रहता हूं, कि मैं एक एलियन हूं। लेकिन कोई भी मुझ पर विश्वास नहीं करता।"

उन्होंने कहा, कि उनके स्पेसएक्स यान ने 6,000 उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में जो भी यात्राएं कीं, उनमें से किसी में भी अलौकिक जीवों या गैर-मानवीय बुद्धि द्वारा संचालित किसी भी यान का सबूत नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+