राजस्थान में बन रही है दुनिया की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा, जानिए कब बनकर होगी तैयार

जयपुर: भारत दुनिया की एक और विशाल मूर्ति बनाने की तैयारी कर रहा है। इसकी तैयारियां अंतिम दौर पर है। गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन के बाद राजस्थान में जल्द ही एक और विशाल मूर्ति का उद्घाटन होगा। ये मूर्ति भगवान शिव की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिव की प्रतिमा का निर्माण अंतिम चरण में है और अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है।

world largest Lord Shiva statue make at Ganesh Tekri in Rajasthan

भगवान शिव की इस मूर्ति का निर्माण राजस्थान के नाथद्वारा में गणेश टेकरी में किया जा रहा है। 2,500 टन शुद्ध स्टील के साथ इस ऐतिहासिक प्रतिमा को बनाया जा रहा है। मिराज ग्रुप इस भव्य मूर्ति का निर्माण कर रहा है, उसका कहना है कि इस मूर्ति को बनाने में उच्च गुणवत्ता वाले तांबे का इस्तेमाल किया गया है। शिव की ये प्रतिमा बैठी हुई है।

शिव की प्रतिमा की खासियतें
शिव की प्रतिमा 351 फीट की है और इसे देखने के लिए 20 फीट, 110 फीट और 270 फीट की गैलरिया हैं। शिव का कंधा 260 फीट का है जबकि त्रिशूल 315 फीट का है। इस मूर्ति(स्टैच्यू ऑफ बिलीफ) के पूरा होने पर यह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, स्प्रिंग टेंपल बुद्धा और लेक्युन सेट्यकर के बाद दुनिया की चौथी ऊंची स्टैच्यू होगी। दैनिक भास्कर के मुताबिक, मूर्ति का निर्माण अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही मिराज ग्रुप ने अपनी वेबसाइट में लिखा है कि इसका निर्माण 17 अप्रैल, 2013 को शुरू हुआ था। ट्विटर पर शेयर की जा रही तस्वीरों से पता चलता है कि प्रतिमा का चेहरा पहले से ही लाल रंग में रंगा हुआ है, जबकि कथित तौर पर प्रतिमा के सीने, हाथ और निचले अंगों पर काम शुरू हो गया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+