World Hemophilia Day: आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व हीमोफीलिया दिवस, जानिए इसका महत्व
World Hemophilia Day: हर वर्ष 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसक मुख्य उद्देश्य लोगों के भीतर इस बीमारी को लेकर जागरुकता फैलाना है।

World Hemophilia Day: हीमोफीलिया रक्त में विकार से जुड़ी समस्या को कहते हैं। हर वर्ष 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन फ्रैंक श्नाबेल का जन्म हुआ था। फ्रैंक ने वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया की स्थापना की थी।
विश्व हीमोफीलिया दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के भीतर हीमोफीलिया की जागरुकता को बढ़ाना और रक्त से जुड़ी समस्याओं को बताना है। लोगों को इस बीमारी के बारे में सजग और एकजुट करना है।
बता दें कि गवर्रन हथियार रखने के नियमों में संशोधन के पक्ष में हैं। पिछले साल जब वह गवर्नर की रेस में थीं तो नेशनल राइफल असोसिएशन ने उन्हें अपना समर्थन दिया था। हीमोफीलिया एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से रक्त का थक्का बनना बंद हो जाता है।
हीमोफीलिया के मरीजों को जब चोट लगती है तो खून का थक्का बनना बंद हो जाता है और रक्त का बहाव लगातार जारी रहता है। ऐसे में यह कभी-कभी जानलेवा हो सकती है। अगर रक्त का बहाव नहीं रुकता है तो मरीज की जान जा सकती है।
सबसे पहली बार हीमोफीलिया दिवस को 1989 में मनाया गया गया था, जिसकी मुख्य उद्देश्य हीमोफीलिया का बेहतर उपचार मुहैया कराना था। हर मरीज तक इस बीमारी का इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई थी।
इस वर्ष विश्व हीमोफीलिया दिवस की थीम की बात करें तो यह हर किसी के लिए उपलब्ध कराना है। सहयोगी, नीति, विकास के जरिए इसे हर किसी तक पहुंचाना है। सरकारों को इसके लिए प्रोत्साहित करना, देश की नीति में रक्त से जुड़ी समस्या को शामिल कराना है।
विश्व हीमोफीलिया दिवस के इथिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत फ्रैंक श्नाबेल ने की थी, उनका मुख्य उद्देश्य था कि लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाए। जो लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं उनके प्रति संवेदना बरती जाए।
हीमोफीलिया के मरीज को सिर में दर्द, सुस्ती, बार-बार उल्टी आना, देखने में समस्या, कमजोरी जैसी शिकायत हो सकती है। यह एक अनुवांशिक विकार है। अधिकतर मरीजों को यह बीमारी अपने वंशजों से मिलती है। लेकिन कभी भी यह बिना अनुवंशिकी के भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications