दुनिया का आधा डिजिटल भुगतान भारत में, 53 करोड़ जन धन खाते, Global Fintech Festival में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में डिजिटल भुगतान सर्विस के तेजी से बढ़ते डेटा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत मौजूदा समय में दुनिया में भुगतान के लिए सबसे अधिक डिजिटल सर्विस का प्रयोग करने वाला देश बन गया है। इसके अलावा पीएम ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस योजना, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के तहत 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए गए हैं।
पीएम मोदी ने मुंबई में आयोजित हो रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार फिनटेक सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। हाल के कुछ वर्षों में बड़े नीतिगत बदलाव भी देखे गए हैं। पीएम ने दावा किया कि नीतिगत बदलावों के चलते ही पिछले 10 वर्षों में 31 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश हुआ है। यही नहीं स्टार्टअप के तहत निवेश में भी 500 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

53 करोड़ लोगों को पास जन धन खाते
फिनटेक फेस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि बैंकों में खाते खोलना अब बेहद आसान हो चुका है। पीएम ने कहा, "आज, 53 करोड़ से अधिक लोगों के पास जन धन खाते हैं, इसका मतलब है कि पिछले 10 वर्षों में हमने यूरोपीय आबादी के बराबर लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा है।"
पीएम ने आगे कहा कहा कि फिनटेक ने वित्तीय सेवाओं को लोकतांत्रिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस उत्सव मोड में, ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल सपनों के शहर मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। एक समय था जब लोग हमारी संस्कृति को देखकर आश्चर्यचकित थे, अब वे इसे देखकर भी उतने ही आश्चर्यचकित हैं भारत की फिनटेक विविधता। हवाई अड्डे पर उतरने से लेकर स्ट्रीट फूड और खरीदारी के अनुभव तक, भारत का फिनटेक उद्योग हर जगह दिखाई देता है।
दुनिया का आधा डिजिटल भुगतान भारत में: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिनटेक फेस्टिवल में कहा कि जन धन, आधार और मोबाइल ने डिजिटल लेनदेन में क्रांति ला दी है। उन्होंने दावे के साथ कहा, "आज, आधे दुनिया का आधा डिजिटल भुगतान भारत में होता है। यूपीआई फिनटेक के लिए एक बड़ा उदाहरण बन गया है, चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी, बारिश हो या धूप, भारत में बैंकिंग सेवाएं यूपीआई के माध्यम से 24x7 काम करती हैं।"












Click it and Unblock the Notifications