World Cup 2023: 'जन्मदिन का शानदार तोहफा...' भारत की अजेय बढ़त पर पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत ने क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को करारी मात दी है। दक्षिण अफ्रीका को 100 रन के अंदर समेट दिया। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया। भारत की इस शानदार जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि हमारी क्रिकेट टीम एक बार फिर विजयी हुई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई। शानदार टीम वर्क। उन्होंने विराट कोहली को भी जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया है, जिन्होंने आज शानदार पारी खेली।

भारत की अजेय बढ़त पर पीएम मोदी ने दी बधाई

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट पर 326 रन बनाए

बता दें कि भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है। लगातार 8वीं जीत हासिल की है। भारतीय टीम अब 12 नवंबर रविवार को नीदरलैंड से भिड़ेगी। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेल गए मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट पर 326 रन बनाए। दक्षिण अफ़्रीकी टीम इसे हासिल करने में नाकाम रही। अफ्रीकी टीम 83 पर आउट हुई, भारत के लिए जडेजा ने 5 विकेट झटके। टीम इंडिया की यह लगातार आठवीं जीत है।

रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत की। रोहित शर्मा और गिल के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली। भारत ने 10 ओवर में 91 रन जड़े।

रोहित के बाद गिल 23 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कोहली और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर एक शतकीय भागीदारी की। अय्यर ने धाकड़ बैटिंग करते हुए 77 रन बनाए। कोहली अंत तक क्रीज पर खड़े रहे। वह 49वां शतक जड़कर तेंदुलकर के शतकों की बराबरी करने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: बिना 1 भी मैच हारे क्या भारतीय टीम जीत पाएगी वर्ल्ड कप? क्या पहले कभी हुआ है ऐसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+