World Cup 2023: बिना 1 भी मैच हारे क्या भारतीय टीम जीत पाएगी वर्ल्ड कप? क्या पहले कभी हुआ है ऐसा
World Cup 2023, Indian Team: वर्ल्ड कप में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होना है। भारतीय टीम की कोशिश से साउथ अफ्रीका को हराकर अपने विजय रथ को जारी रखने की होगी। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अब तक एक मुकाबला भी नहीं हारी है। भारत की कोशिश बिना मैच हारे ही इस वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने की होगी। शुरुआती सात में से सात मुकाबला जीतने के बाद टीम के खिलाड़ियों के हौसले भी बुलंद है।
वेस्टइंडीज ने किया था ये कारनामा: भारतीय टीम 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाली है। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच होने वाला मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। वर्ल्ड कप के इतिहास में दो टीमें ऐसी रही हैं जिन्होंने बिना एक भी मुकाबला गंवाए वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने का कारनामा किया था। साल 1975 और 1979 में लगातार सभी मुकाबले जीतने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

भारत के पास मौका: वहीं वर्ल्ड कप में हमेशा फेवरेट रही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। वह साल 2003 और 2007 के वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना कोई मुकाबला हारे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया था। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत के पास ऐसा कारनामा करने का शानदार मौका है। भारत अगर साल 2023 वर्ल्ड कप को बिना हारे अपने नाम करती है तो यह अपने आप में एक रिकॉर्ड हो जाएगा।
कमाल का क्रिकेट खेल रही भारतीय टीम: भारतीय टीम तीनों ही डिपार्टमेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। गेंदबाजी, बल्लेबाजी के अलावा भारत की फील्डिंग भी शानदार रही है। भारत के बल्लेबाज बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करते हैं। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी लगातार बल्लेबाजों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। वहीं कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी विरोधी टीमों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications