28 जून से कैश ऑन डिलीवरी पर मिलेगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन Freedom 251
नयी दिल्ली। दुनिया की सबसे सस्ती स्मार्टफोन देने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिग बेल्स ने कहा है कि 28 जून से वो इस फोन की होम डिलीवरी शुरु कर देगी। विवादों में रही नोएडा की मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी रिंगिंग बेल्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ये जानकारी दी वो 28 जून से अपने ग्राहकों को मोबाइल की आपूर्ति करना शुरू कर देंगे। क्यों सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन

कंपनी के निदेशक मोहित गोयल ने कहा कि जिन लोगों ने इस फोन को खरीदने के लिए पंजीकरण कराया था उन्हें इसकी आपूर्ति शुरू की जाएगी। गोयल के मुताबिक 28 जून से कंपनी अपने ग्राहकों को नकद भुगतान के तहत ये स्मार्टफोन देने शुरु कर देगी। 99 रू. में खरीदे स्मार्टफोन, ऐसे करें अच्छे दिन की बुकिंग
आपको बता दें कि दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने फरवरी में फ्रीडम 251 की बुकिंग शुरु की थी। लाखों लोगों ने ऑनलाइन इस फोन के लिए बुकिंग की थी। लेकिन सस्ता स्मार्टफोन देने का दावा करने वाली कंपनी विवादों में फंस गई। अगर आपने भी कराया है सबसे सस्ता स्मार्टफोन बुक तो जरुर पढ़ें
इस फोन के दावे पर उद्योग जगत द्वारा संदेह जाहिर किए जाने पर यह कंपनी सरकार और विभिन्न एजेंसियों के जांच के दायरे में आ गई थी। लेकिन अब जब कि कंपनी दावा कर रही है वो फोन की डिलीवरी करने को पूरी तरह तैयार है लोगों को 28 जून का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications