यूपी: सूर्य नमस्कार के विरोध पर नाराज लोगों ने आजम खां का पुतला फूंका
लखनऊ। योग दिवस पर 'सूर्य नमस्कार' के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद योगी आदित्य नाथ के बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और नगर विकास मंत्री आजम खां का पलटवार कुछ लोगों को हजम नहीं हुआ।

नाराज लोगों ने गुरुवार को आजम खां का पुतला फूंका। देवरिया में कुछ आम लोगों के साथ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पहले देवरिया के पथरदेवा में आजम की शवयात्रा निकाली और फिर पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
सांसद योगी ने कहा था कि जो लोग सूर्य नमस्कार नहीं करना चाहते, उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए। इस पर आजम खां ने पलटवार किया था कि योगी नमाज पढ़ें, उनका दिमाग व स्वास्थ्य दोनों दुरुस्त रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications