गुवाहाटी: रैडिसन ब्लू होटल के बाहर TMC कार्यकर्ताओं का हंगामा, जहां ठहरे है महाराष्ट्र के बागी विधायक
गुवाहाटी: रैडिसन ब्लू होटल के बाहर TMC कार्यकर्ताओं का हंगामा, जहां ठहरे है महाराष्ट्र के बागी विधायक
गुवाहाटी, 23 जून: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायकों का एक समूह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरा हुआ है। उनकी सुरक्षा के लिए होटल के बाहर काफी पुलिसफोर्स तैनात हैं और होटल को एक किले में तब्दील कर दिया गया है। तो वहीं, अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की असम इकाई के सदस्यों और कार्यकर्ताओं होटल के बाहर पहुंच गए है और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस के असम प्रमुख रिपुन बोरा कर रहे है।
Recommended Video

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन कर रहे टीएमसी के एक कार्यकर्ता का कहना है, "असम में लगभग 20 लाख लोग बाढ़ के कारण पीड़ित हैं। लेकिन सीएम महाराष्ट्र सरकार को गिराने में व्यस्त हैं।" बता दें कि एमएलसी चुनाव के नतीजों के ठीक बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भारी उथल-पुथल मचा हुआ है।
इस उथल-पुथल का सीधा असर उद्धव ठाकरे सरकार पर पड़ा है। दरअसल, शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे ने अपने बागी तेवर दिखा दिए है, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि उद्धव सरकार कभी भी गिर सकती है। तो वहीं, महाराष्ट्र से आये शिवसेना के बागी विधायकों के समूह को गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में रखा गया है, जिसके बाद सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। इस होटल में आम लोगों के प्रवेश करने पर तकरीबन अब रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, गुवाहाटी पुलिस ने होटल के निजी सुरक्षा प्रहरियों से सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलुकबाड़ी पुलिस थाना के कर्मियों के अलावा, असम पुलिस की रिजर्व बटालियन और कमांडो इकाइयों के दर्जनों जवान होटल की कड़ी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि यह होटल लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से करीब 15 किमी दूर स्थित है। सुरक्षाकर्मी प्रत्येक अतिथि को रेडिसन होटल में प्रवेश करने की अनुमति देने से पहले उनकी जांच कर रहे हैं और जिन्होंने पहले से बुकिंग नहीं कराई है उन्हें लौट जाने को कहा जा रहा। मीडिया को भी होटल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications