Women's Day 2025: मिलिए भारत की पांच महिला बैंकरों से, अरुंधति भट्टाचार्य शीर्ष पर
Women's Day 2025: 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Women's Day 2025) मनाया जाएगा। लेकिन, क्या आप जानते है कि भारत की पांच शीर्ष महिला बैंकरों के बारे में। अगर नहीं तो आज हम आपको भारत की शीर्ष पांच महिला बैंकरों के बारें में बताने जा रहे है।
इसमें, लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है अरुंधति भट्टाचार्य का है। अरुंधति भट्टाचार्य ने अक्टूबर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नए प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। हालांकि, अब वो रिटायर्ड हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुंधति भट्टाचार्य एसबीआई के 207 साल के इतिहास में इसका नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।

अरुंधति भट्टाचार्य साल 1977 में एक सीधी भर्ती के दौरान SBI में अधिकारी के रूप में शामिल हुईं थी। अपने तीन दशकों से अधिक के कार्यकाल में उन्होंने ऋण, विदेशी मुद्रा समेत कई पदो का कार्यभार संभाला हैं। वह एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, एसबीआई मैक्वेरी इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, एसबीआई एसजी सिक्योरिटीज लिमिटेड सहित बैंक की कई नई इकाइयों की स्थापना में शामिल थीं।
वहीं, दूसरे नंबर पर आती हैं चंदा कोचर। चंदा कोचर भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक और प्राइवेट सेक्टर में सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हुआ करती थी। अब उन्हें बैंक के सभी पदों से हटा दिया गया। हालांकि, उन्होंने साल 1984 में तत्कालीन आईसीआईसीआई लिमिटेड से अपना करियर शुरू किया था और 2001 में उन्हें ICICI बैंक के निदेशक मंडल में पदोन्नत किया गया था।
तीसरे नंबर पर आती हैं शिखा शर्मा। शिखा शर्मा साल 2009 से एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं। उन्होंने अपना करियर आईसीआईसीआई समूह से शुरू किया, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट फाइनेंस, रिटेल बैंकिंग और निवेश बैंकिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। उनका अंतिम कार्यभार आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एचएसबीसी इंडिया की कंट्री हेड नैना लाल किदवई चौथे नंबर पर आती है। नैना, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए करने के बाद वह फिक्की की अध्यक्ष भी हैं। पांचवें नंबर पर आती हैं कल्पन मोरपारिया। कल्पन मोरपारिया जेपी मॉर्गन, इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। जेपी मॉर्गन इंडिया में शामिल होने से पहले मोरपारिया ने ICICI समूह में विभिन्न पदों पर काम किया था।
ये भी पढ़ें: Women's day 2025 Kab Hai: कब है महिला दिवस? इस बार ये दिन क्यों हैं बेहद खास?












Click it and Unblock the Notifications