हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई ISIS की पहली महिला

हैदराबाद। दुनिया के लिए आतंक का सबसे खौफनाक चेहरा बन चुके आईएसआईएस का प्रभाव काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। आईएस में शामिल होने जा रही पहली महिला को हैदराबाद से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अफ्शा जबीन नाम की महिला को हैदराबाद की महिला पुलिस ने उसे हैदराबाद एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो आईएस में शामिल होने जा रही थी।

जब अफ्शा दुबई से भारत आ रही थी तो उसके आईएस के साथ कथित रिश्ते होने की बात का खुलासा हुआ। जिसके बाद यूएई ने अफ्शा को निर्वासित कर दिया। जिसे हैदराबाद के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसको अरेस्‍ट कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 37 वर्षीय इस महिला का नाम अफ्शा जबीन उर्फ निकी जोसफ है जोकि हैदराबाद की रहने वाली है। यह महिला सोशल मीडिया पर लोगों को आईएस में सामिल होने के लिए प्रेरित करती थी।

अफ्शा खुद को ब्रिटेन की नागरिक बताती थी, अफ्शा पर सुरक्षा एजेंसियों की काफी लंबे समय से नजर थी। गौरतलब है कि हाल ही में हैदराबाद से गिरफ्तार किये गये सलमान ने इस बात का खुलासा किया था कि उसे आईएस में शामिल होने के लिए निकी जोसफ ने उसे प्रेरित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+