पाकिस्तान की 2 महिला एजेंट्स भारतीय सेना की ले रही थीं खुफिया सूचना, सेना के जवान पर चौंकाने वाले आरोप
नई दिल्ली, 27 जुलाई। पाकिस्तान की महिलाओं को भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी भेजने के आरोप सेना के एक जवान को राजस्थान पुलिस की इंटेलीजेंस टीम ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम की पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

राजस्थान पुलिस की इंटेलीजेंस टीम ये पता चला है सेना के जवान को पाकिस्तान की दो महिलाओं ने हनी ट्रैप में फंसाया लिया था और वे उससे सेना की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर रही थीं। मामले में भारतीय सेना के आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर सेना की जानकारी पाकिस्तानी एजेंटों को भेजने का आरोप है।
भारतीय सेना का आरोपी जवान शांतिमय राणा (24) की पोस्टिंग राजस्थान में है। वो मार्च 2018 से भारतीय सेना में तैनात है। बताया जा है कि उसे दो महिलाओं ने हनी ट्रैप में फंसाया था। ये महिलाएं दोनों पाकिस्तान की हैं। आरोप है कि शांतिमय राणा उन्हें भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी और वीडियो भेजता था। जिसको लेकर वो राजस्थान की इंटेलिजेंस टीम के निशाने पर था।
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) उमेश मिश्रा ने कहा है कि पाकिस्तान की महिलाओं को सारे पोस्ट सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए हैं। जिनमें अपनी रेजिमेंट से संबंधित गोपनीय जानकारी और सेना अभ्यास के वीडियो कथित महिलाओं के साथ शेयर किए हैं। इससे पहले आरोपी को 25 जुलाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। वो एक पाकिस्तानी महिला एजेंट के संपर्क में था। महिला ने अपना नाम गुरनूर कौर उर्फ अंकिता बताया था। जबकि निशा नाम की एक अन्य महिला भी उसके संपर्क में थी।
महिलाओं ने जवान को दिए पैसे
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आरोप शांतिमय राणा को महिला अंकिता बताया कि वो यूपी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में तैनात है जबकि दूसरी महिला निशा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में काम करने की बात कही थी। जबकि दोनों महिलाएं पाकिस्तान की हैं। जिन्होंने सेना के जवान को फंसाया और उससे सेना के रेजीमेंट से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल की। इसके बदले उसे पैसे भी मिलते थे।












Click it and Unblock the Notifications