बेंगलुरु में पति ने पत्नी की हत्या, शरीर के टुकड़े कर सूटकेस में डाला, खुद ससुराल वालों को फोन कर दी जानकारी
Bengaluru Murder Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद अब बेंगलुरू से खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। मेरठ की मुस्कान ने अपने पति सौरभ की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े सीमेंट के ड्रम में डाल दिया था, वहीं बेंगलुरू में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े सूटकेस में भर कर फरार हो गया ।
ये घटना बेंगलुरू के हुलीमावु इलाके की है। यहां पर एक फ्लैट में रह रहे राकेश ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी गौरी अनिल सम्बेकर की बेरहमी से हत्या कर दी।

राकेश महाराष्ट्र का रहने वाला है और बेंगलुरू में डोड्डाकन्नाहल्ली में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। गौरी और उनके पति राकेश फरवरी 2025 में हुलिमावु पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत डोड्डाकम्मनहल्ली में तीसरी मंजिल पर एक किराए के अपार्टमेंट में रहने चले गए थे।
राकेश बेंगलुरू में कर रहा था नौकरी
प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला राकेश वर्क फ्रॉम होम कर रहा था जिस कारण वो अधिकांश समय अपने घर पर ही रहता था। राकेश की पत्नी गौरी ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया था और वो नौकरी नहीं कर रही थी।
बाथरूम में सूटकेस में मिला गौरी का शव
गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे हुलीमावु पुलिस को मकान मलिक ने सूचना दी जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और घर की तलाशी ली। पुलिस को बाथरूम में एक सूटकेस मिला , सूटकेस खोलकर जब पुलिस ने देखा तो उसमें गौरी का कटा हुआ शव कई टुकड़े में पड़ा हुआ था।
पड़ोसियों ने बताई सच्चाई
पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी का अक्सर झगड़ा होता था। सूत्रों के अनुसार गौरी कई बार गुस्से में अपने पति राकेश पर हाथ भी उठा चुक था। राकेश गुस्से से भरा हुआ था और पत्नी गौरी से तंग आ चुका था।
गुस्से में राकेश ने पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच एक दिन जबरदस्त झगड़ा हुआ है और दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में राकेश ने अपनी पत्नी गौरी के पेट में चाकू घोंप दिया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। राकेश ने इसके बाद अपनी पत्नी के शरीर के कई टुकड़े करक बड़े साइज के सूटकेस में भर दिया और उसे बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया।
ससुराल वालों को खुद फोन कर दी जानकारी
इस बात का खुलासा तब हुआ जब राकेश ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के माता-पिता को फोन किया और हत्या की बात कबूल की। पत्नी की हत्या करने के बाद राकेश पुणे भाग गया था। पुणे पुलिस ने राकेश को अरेस्ट कर लिया है और आगे की पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications