हिन्दू युवक से शादी और तनिष्क विज्ञापन का समर्थन करने पर महिला हुई ट्रोल, दर्ज कराया ऑनलाइन उत्‍पीड़न का मुकदमा

पुणे। विवादित तनिष्‍क विज्ञापन के लिए आवाज उठाने के लिए हिंदू व्‍यक्ति के साथ शादी की तस्‍वीर साझा करने वाली जारा परवाल ने अब ऑनलाइन उत्‍पीड़न को लेकर पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है। जारा ने अपने शिकायत में कहा कि वो तनिष्‍क विज्ञापन में दिए गए सोशल मैसेज का समर्थन करती हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्‍हें धमकी और भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही है। आपको बता दें कि तनिष्क के वीडियो विज्ञापन में एक समृद्ध मुस्लिम परिवार की हिंदू बहू की गोदभराई का सीन था, जिसमें हिंदू बहू अपनी मुस्लिम सासु मां से पूछती है कि ये रस्म तो आपके घर में होती भी नहीं है? तो सासु मां का जवाब होता है कि लेकिन बेटी को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है।

हिन्दू युवक से शादी और तनिष्क विज्ञापन का समर्थन करने पर महिला हुई ट्रोल, दर्ज कराया ऑनलाइन उत्‍पीड़न का मुकदमा

Recommended Video

    Gujarat: Tanishq के मैनेजर से लिखवाया माफीनामा, मिल रहे हैं धमकी भरे Call | वनइंडिया हिंदी

    इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाया गया। इतना ही नहीं वीडियो पर कई लोगों ने यहां तक कहा कि यह लव-जिहाद को बढ़ावा देता है, जिसके बाद तनिष्क ने इस वीडियो विज्ञापन को वापस ले लिया। जारा ने उत्‍पीड़न की शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उन्‍हें ट्विटर पर 40 हजार से ज्‍यादा मैसेज मिले हैं जिनमें गालियां लिखी हुई हैं। जारा ने कहा कि ट्रोलर्स उन्‍हें और उनके परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

    क्‍या लिखा था जारा ने अपने पोस्‍ट में

    जारा ने ट्विटर पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, "यह उनके लिए, जिन्होंने तनिष्क के बहिष्कार की बात की और जिन्होंने अलग-अलग धर्म को लेकर सवाल उठाए। मेरा पहला नाम जारा फारूकी है और 2016 मेरी शादी निखिल परवाल से हुई है और ये हमारी शादी की तस्वीरें हैं।" जारा ने आगे लिखा, "हमने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ एक बड़ी भारतीय शादी की, जिसमें 4 दिन तक परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दूर-दूर से आने वाले लोग हमें आशीर्वाद देने के लिए आए थे। मेरे पति के परिवार और उनके दूर के रिश्तेदारों ने मुझे प्यार दिया और स्वीकार किया।" जारा ने आखिर में लिखा, "आशा है कि सभी नफरत करने वालों को अपने जीवनकाल में इस तरह के बिना शर्त प्यार और सम्मान का अनुभव होगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+