VIDEO: हाथी ने पहले महिला को पैर से रौंदा, फिर 'बदला' लेने उसके अंतिम संस्कार में पहुंचा

नई दिल्ली: तटीय राज्य ओडिशा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हाथी ने महिला को रौंद दिया। जिससे उसकी जान चली गई। इसके बाद भी हाथी का मन नहीं भरा तो वो उसके अंतिम संस्कार में पहुंच गया। फिर हाथी ने जो हरकत की वो पूरी दुनिया में चर्चा का बिषय बना हुआ है। हाथी ने ये सब क्यों किया, इसके पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। (वीडियो-नीचे)

पानी लेने गई थी महिला

पानी लेने गई थी महिला

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 70 वर्षीय माया मुर्मू रायपाल गांव में पानी लेने गई थीं। तभी वहां पर एक हाथी पहुंचा और उनको दौड़ा लिया। महिला अपना सामान छोड़कर भागी, जिस पर हाथी भी उनके पीछे चल दिया। कुछ दूर जाकर महिला गिर पड़ी। इसके बाद हाथी ने उसे अपने पैरों से कुचल दिया। वहां पर बहुत से लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने हाथी के पास जाने की हिम्मत ना की।

124 मील दूर से आया

124 मील दूर से आया

स्थानीय लोगों के मुताबिक हाथी झारखंड के दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य से आया था। हादसे वाली जगह वहां से करीब 124 मील दूर है। आनन-फानन में घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्य महिला का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने देखा कि हाथी फिर से लौट आया है।

फिर आकर किया हंगामा

फिर आकर किया हंगामा

परिजनों के मुताबिक उन्होंने चिता पर शव अंतिम संस्कार के लिए रखा था, लेकिन हाथी वहां आ धमका। इसके बाद उसने वहां पर जमकर हंगामा किया और शव को चिता पर से गिरा दिया। फिर उसने उसको दोबारा कुचलने की कोशिश की। कुछ देर बाद वो वहां से गया, तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार करने में सफल हुए।

छत्तीसगढ़ में भी ऐसी घटना

छत्तीसगढ़ में भी ऐसी घटना

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले में भी इसी तरह की घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी ने 47 साल के शख्स पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। मारवाही संभागीय वन अधिकारी दिनेश पटेल ने मुताबिक ये घटना कटरा वन क्षेत्र के बेलझरिया गांव की है, वहां पर रामधन गोंड अपने काम से लौट रहे थे, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि उनकी पत्नी भागने में कामयाब रहीं।

इंसानों की दखल से नाराज?

इंसानों की दखल से नाराज?

वन्य जीव विशेषज्ञों के मुताबिक हाथी पहले जंगलों में रहते थे। उनका आमना-सामना इंसानों से कम होता था, लेकिन अब जंगल कम होते जा रहे और वहां पर इंसानों की दखल बढ़ती जा रही। इस वजह से हाथी बहुत जल्दी आक्रामक हो जा रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+