'ये सिर्फ भारत में हो सकता है', महिला ने घायल तेंदुए को बांधी राखी, फोटो ने जीता लाखों का दिल

नई दिल्ली: पूरे देश में राखी का त्योहार 11 और 12 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। वैसे तो लाखों भाई-बहनों ने राखी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, लेकिन एक महिला की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही। जिसने उन्होंने एक घायल बेजुबान जानवर को राखी बांधी। लोग महिला के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

चुपचाप था तेंदुआ

चुपचाप था तेंदुआ

इस फोटो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। फोटो में एक तेंदुआ चुपचाप बैठा रहता है, जबकि उसके आसपास लोगों की भीड़ जमा रहती है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ घायल था, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। इसके बाद एक महिला ने बकायदा उसके पैर में राखी बांधी।

IFS ने फोटो के साथ लिखी ये बात

IFS ने फोटो के साथ लिखी ये बात

सुशांत नंदा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि भारत में सदियों से, मनुष्य और जानवर बिना शर्त प्यार के साथ रहते आए हैं। राजस्थान में एक महिला ने तेंदुए के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। वन विभाग को सौंपने से पहले उसने बीमार तेंदुए को राखी बांधी। उनकी इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक शख्स ने कमेंट करके लिखा कि ऐसा ही होना चाहिए। हमें जंगलों और वन्य जीवन के साथ सह-अस्तित्व की जरूरत है। भगवान ने सभी प्रकार के जीवन बनाए हैं और दुनिया केवल इंसानों के लिए नहीं है, जबकि एक दूसरे यूजर ने कहा कि ये सिर्फ भारत में ही हो सकता है, जहां पर एक महिला खतरनाक जानवर को भी दुलार कर रही है।

हाथियों की फोटो शेयर की

हाथियों की फोटो शेयर की

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को विश्व हाथी दिवस भी था। ऐसे में सुशांत नंदा ने हाथियों के झुंड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक मादा हाथी जा रही होती है। उसके पेट के नीचे उसके दो बच्चे भी आराम से चल रहे होते हैं। इस वीडियो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+