गुस्से में महिला ने पड़ोसी की बच्ची को 15वीं मंजिल से नीचे फेंका, मौत
झगड़े के दौरान भड़की महिला ने पड़ोसी की बच्ची को उठाया और 15वीं मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। दोनों परिवार एक ही बालकनी शेयर करते थे।
मुंबई। एक महिला ने गुस्से में आकर पड़ोसी की पांच साल की बेटी को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। सोमवार को हुई इस घटना से पहले महिला का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल मुंबई के बाईकुल्ला इलाके में विघ्नहर्ता नाम की बिल्डिंग में यह घटना हुई है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आरोपी महिला का अपने पड़ोसी से झगड़ा हुआ।
झगड़े के दौरान भड़की महिला ने पड़ोसी की बच्ची को उठाया और 15वीं मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। दोनों परिवार एक ही बालकनी शेयर करते थे।
बच्ची को तुरंत केईएम अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

Click it and Unblock the Notifications