महिला ने शेयर की प्यार में पड़ने की कहानी, 4 लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं ये वायरल पोस्ट
प्यार के इज़हार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म लोगों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसी रोमांटिक कहानियों का खजाना है, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक महिला ने अपनी लवस्टोरी शेयर की और जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट को अब तक चार लाख बार से अधिक बार देखा जा चुका है। जानिए आखिर इसमें खास क्या है?

सोशल मीडिया पर यूजर ने अपनी कहानी ही ऐसी शेयर की है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। @samxrzraf नाम की यूजर ने एक मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया जो उनके पति ने उन्हें पांच साल पहले भेजा था। इसके साथ ही उसने अपनी शादी की प्यारी सी फोटो भी शेयर की है।
स्क्रीनशॉट में ओरिजन मैजेस के साथ उसका जवाब भी लिखा है जो उस लड़की ने भेजा था। ये मैसेज इस कपल की शादी वाले दिन का है जिसको महिला ने शादी के पांच साल बाद एक प्यारी सी पोस्ट के साथ शेयर किया है।
स्क्रीनशॉट में टेक्स्ट में शख्स ने लिखा था 'मैं बस आपको यह बताने जा रहा हूं कि मैं वास्तव में आपको प्यार करता हूं। वास्तव में आप मुझे पसंद हैं।" इस पर उसने जवाब दिया, "हे भगवान, नहीं, तुम ऐसा नहीं करते। मुझ पर विश्वास करो।"
अपनी शादी की तस्वीर के साथ महिला ने पांच साल पुरानी अपने पति की पोस्ट शेयर की और लिखा "5 साल बहुत तेजी से आगे बढ़ा और पता चला कि तुम वास्तव में मुझे पसंद करता था।
सोशल मीडिया पर इस प्रेम कहानी ने कई लोगों को प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गई इस पोस्ट को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन दोनों को खूबसूरत बधाई है।' वहीं एक यूजर उत्सुकता से पूछा 'मैं जानना चाहता हूं कि इसके बाद उन्होंने क्या जवाब दिया?' एक यूजर ने लिखा "मुझे आप दोनों पसंद हैं। बहुत प्यारे हैं आप दोनों।
fast forward 5 years later and turns out he really REALLY did like me pic.twitter.com/3EWaxR4woK
— sam (@samxrzraf) September 22, 2023












Click it and Unblock the Notifications