खाली ट्रेन के डब्बे में सफर करने वालों सावधान
कन्नूर। ट्रेन में सफर करना किसी के लिए इतना भयावह साबित हो सकता है ऐसा किसी ने नहीं सोचा होगा। केरल के कन्नूर में एक ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर आप दहल जायेंगे। जी हां कन्नूर-एर्नाकुलम एग्जेक्युटिव एक्सप्रेस में फातिमा नाम की महिला को एक युवक ने आग के हवाले कर दिया। ट्रेन में यह बोगी पूरी तरह खाली थी जिसमें फातिमा के अलावा सिर्फ एक व्यक्ति था।

आग लगते ही महिला बुरी तरह चीखती हुई ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे देखते ही आग को बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि महिला का शरीर 40 फीसदी जल गया है उसका इलाज चल रहा है जबकि आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला की ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक के साथ झड़प हुई थी। आरोपी युवक शराब के नशे में धुत्त था और उसने शराब की पूरी बोतल महिला पर उड़ेल दी और उसपर आग लगा दी। हंगामा होते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आग लगने से ट्रेन की दो सीटें जल गयी। बाद में ट्रेन के इस डिब्बे को ईंजन से हटाकर इसे रवाना कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications