MCD चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी महिला नेता ने अजय माकन पर लगाए शोषण के आरोप
पार्टी की महिला नेता ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत कई नेताओं पर शोषण के आरोप लगाए हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है। पार्टी की महिला नेता ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत कई नेताओं पर शोषण के आरोप लगाए हैं। पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने अजय माकन समेत महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा ओझा और पार्टी नेता नीता डिसूजा पर मानसिक शोषण और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रचना सचदेवा ने पार्टी नेताओं पर शोषण का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन ने शिकायत दर्ज करवाई है। अपने आरोप में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के सीनियर नेता उन्हें धमकी दे रहे थे कि वह टिकट बांटने में हो रही गड़बड़ियों के बारे में किसी को कुछ ना कहें।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के दौरान टिकट बंटबारे में हुई गड़बड़ी को लेकर जब उन्होंने राहुल गांधी से शिकायत की तब से उनपर अजय माकन से माफी मांगने का दवाब बनाया जा रहा है। इन आरोपों पर अजय माकन लगातार सफाई दे रहे है। हलांकि रचना सचदेवा से पहले पार्टी के एक और नेता और पूर्व मंत्री एके वालिया ने आरोप लगाया था। उन्होंने भी टिकट में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे, लेकिन उन्हें मनाने में पार्टी कामियाब रही थी।












Click it and Unblock the Notifications