कर्नाटक सीडी कांड: महिला ने VIDEO पोस्ट कर सरकार से मांगी सुरक्षा, लगाए ये गंभीर आरोप
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में सेक्स सीडी कांड में हड़कंप मचाया हुआ है। इस मामले में अब रोज नए-नए मोड़ आ रहे हैं। शनिवार को बेंगलुरु पुलिस ने बीजेपी विधायक रमेश जारकीहोली की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिश और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। बीजेपी नेता के शिकायत के ठीक एक घंटे बाद वीडियो में दिख रही महिला ने कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा मांगी है। उसका कहना है कि उसके और उसके परिवार पर खतरा है। आपको बता दें कि इस सीडी में रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे थे। वीडियो समाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने जारी किया था और आरोप लगाया था कि जारकीहोली ने महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया। इसे लेकर जब राजनीतिक बवाल मचा तो जारकीहोली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

यह पहली बार है जब वीडियो में दिखने वाली महिला सामने आई है। उसने दोबारा करीब 34 सेकेंड का वीडियो जारी किया है और कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई से सुरक्षा से अपील की है। महिला ने कहा है 'मुझे नहीं पता कि उन्होंने वीडियो के साथ क्या और कैसे किया लेकिन वीडियो आने के बाद से मेरे परिवार की प्रतिष्ठा हमेशा के लिए खत्म हो गई। लोग लगातार घर आ रहे हैं और मुझसे और मेरे पिता से पूछताछ कर रहे हैं। महिला ने आगे आरोप लगाया कि सीडी जारकीहोली की तरफ से सार्वजनिक की गई है न कि उनकी तरफ से। महिला ने कहा कि जबसे वीडियो वायरल हुआ है मैंने कम से कम चार बार खुद को समाप्त करने की कोशिश की। इतना ही नहीं मेरे मां-बाप ने भी खुदकुशी की कोशिश की।
महिला ने कहा कि हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए कोई नहीं है। हमारे पास कोई राजनीतिक समर्थन भी नहीं है। रमेश जारकीहोली ने मुझे नौकरी की पेशकश दी और बहला-फुसलाकर वीडियो बना लिया। महिला ने कहा कि मैं गृह मंत्री बोम्मई से सुरक्षा मांगती हूं। उसने जोर देकर कहा कि उन्हें नहीं पता कि वीडियो कैसे रिकॉर्ड किया गया। वीडियो के स्रोत और उत्पत्ति को सत्यापित किया जाना बाकी है।वहीं दूसरी तरफ महिला का दूसरा वीडियो सामने आने के बाद जारकीहोली ने बोम्मई से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications