'जीजा' चाहता था साले से शादी कर ली 'साली', नहीं मानी तो किया ऐसा काम
नई दिल्ली। दिलवालों की दिल्ली में रहने वाले का दिल कितना छोटा हो गया है इसका अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है। यहां न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के खिजराबाद गांव में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली युवती का कत्ल सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि उसने उसके साले से शादी करने इंकार कर दिया। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। लेकिन पुलिस ने 10 घंटे के भीतर-भीतर मामले को सुलझा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी का नाम शरद दास (43) है।

जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे पुलिस को कॉल आई कि एक जली हुई महिला की लाश एनएफसी खिजराबाद इलाके में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की अर्धजली लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस जांच में लग गई। इसी बीच युवती की शिनाख्त मिट्ठू दास के तौर पर हो गई और पुलिस फौरन उसके पते पर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शरद और मृतका मिट्ठू दास एक दूसरे के पड़ोसी थे। शरद अपने साले से मिट्ठू दास की शादी कराना चाहता था लेकिन मिट्ठू ने इसके लिए साफ मना कर दिया।
6 अक्टूबर की रात आरोपी मिट्ठू दास के पास गया। उससे कहने लगा कि तुम मेरी साले से शादी कर लो। इस बार भी मिट्ठू दास ने कहा कि वह उसके साले शादी नहीं करेगी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि शरद ने बेल्ट से गला दबा कर लड़की की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को चद्दर में लपेट कर यमुना नदी में डालने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में वजन ज्यादा होने के कारण वह गिर गया। फिर उसने पेट्रोल से शव को जलाया और फरार हो गया। आरोपी की पत्नी ने बताया कि मिट्ठू उसके गांव की ही थी और उसके पति को जीजा कहती थी।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications