Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

3 शेरों को वश में कर मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला, बेखौफ अंदाज ने जीता लोगों का दिल, तेजी से Viral हो रहा VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों को दिल जीत रहा है। एक महिला तीन शेरों को अपने वश में करके मॉर्निंग वॉक पर निकली हैं। लोगों को उनके बेखौफ अंदाज बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। यह वीडियो महिला शक्ति को भी दिखा रहा है। शेर का नाम सुनते ही लोगों के अंदर डर बैठ जाता है, लेकिन यहां एक महिला तीन शेरों के साथ मॉर्निंग वाक पर निकली हैं। तीनों शेर आगे-आग चल रहे हैं और महिला पीछे-पीछे चल रही हैं।

लोग उनके हौसले की कर रहे तारीफ

लोग उनके हौसले की कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। लोग महिला के साहस की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिला बेपरवाह होते हुए शेरों के साथ मॉर्निंग वाक कर रही है। उन्हें जरा सा भी डर नहीं लग रहा है। लोग उनके हौसले की दाद दे रहे हैं।

पालतू कुत्ते जैसे लग रहे शेर

पालतू कुत्ते जैसे लग रहे शेर

इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर जेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में एक महिला को तीन शेरों के पीछे जंगल में घूमते हुए दिखाया गया है। यह ऐसा लग रहा जैसे वे उसके पालतू कुत्ते हों। सबसे अच्छी बात ये है कि शेर भी उसके साथ रहने में उतनी ही सहज हैं।

महिला बिल्कुल भी नहीं डर रही

महिला बिल्कुल भी नहीं डर रही

जेन का सोशल मीडिया अकाउंट जंगली जानवरों के साथ उसके मुठभेड़ों के वीडियो और तस्वीरों से भरा पड़ा है। वीडियो में तीन राजसी जंगली बिल्लियों को दिखाया गया है जो जेन के साथ जंगल में घूम रही हैं। हालांकि, जंगली जानवरों की मौजूदगी से महिला डर नहीं रही हैं।

लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो को

लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो को

वीडियो को 12 नवंबर को पोस्ट किया गया था और तब से इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर 2 लाख लाइक्स के साथ 6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह इन तीनों के लिए एक बहुत ही खास इंसान होनी चाहिए ताकि वह उनके साथ चल सके।

बहुत बहादुर

बहुत बहादुर

एक अन्य यूजर ने लिखा कि वे आप पर भरोसा करते हैं क्योंकि उनमें से एक का गौरव के बीच चलना खुद भगवान का अगला कदम है। तीसरे ने टिप्पणी की कि बहुत बहादुर। आप एक शेर को वश में कर सकते हैं। लेकिन जंगली जानवर कभी भी हिंसक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चाय की खुशबू ने हिरण को खींच लाई दुकान पर, नाश्ते पानी का उठाया लुत्फ, तेजी से Viral हो रहा VIDEO

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+