Lucknow: इलाज के नाम पर 5 साल तक डॉक्टर ने महिला के साथ किया यौन शोषण
लखनऊ। डॉक्टरों को यूं तो भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन इस पेशे में भी डॉक्टर के भेष में कई ऐसे भेड़िए छिपे हैं जो इसे बदनाम कर रहे हैं। लखनऊ में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां डॉक्टर पर महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाया है कि वह जिस डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए जाती थी, वहां डॉक्टर उसे अपनी क्लीनिक में नशीली दवा खिलाकर उसके साथ यौन शोषण करता था।

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर पिछले पांच साल से उसके साथ यौन शोषण कर रहा है। महिला ने बताया कि डॉक्टर उसे अपनी क्लीनिक में नशीली दवा खिलाता था और यौन शोषण करता था, इसके बाद वह अपने फोन से इसकी तस्वीर खींचता था। इन तस्वीरों के जरिए वह आरोपी डॉक्टर महिला को ब्लैकमेल करता था। इस मामले में महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, कन्सर्ट में नहीं पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा












Click it and Unblock the Notifications