मदद के नाम पर फिर दरिंदगी, खुद को पुलिसवाला बताकर युवती से सरकारी क्वार्टर में किया गैंगरेप

हैदराबाद के बाद ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां एक पूर्व पुलिस कांस्टेबल और उसके तीन साथियों ने मदद के नाम पर एक युवती का गैंगरेप किया।

नई दिल्ली। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के मामले को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। महिला डॉक्टर की मदद करने के बहाने गैंगरेप कर उस जलाकर मारने वाले चारों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद लोग जल्द से जल्द इन्हें फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, हैदराबाद के बाद ओडिशा के पुरी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व पुलिस कांस्टेबल और उसके तीन साथियों ने मिलकर मदद के नाम पर एक युवती का गैंगरेप किया। चारों आरोपी युवती को मदद का झांसा देकर सरकारी क्वार्टर में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

'जबरन मुझे अपनी कार में खींचा'

'जबरन मुझे अपनी कार में खींचा'

मामला सोमवार का है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया, 'मैं भुवनेश्वर में रहती हूं। सोमवार को मैं भुवनेश्वर से एक बस से अपने गांव लौट रही थी। निमापारा में मैं खाना खाने के लिए बस से उतरी, लेकिन जब वापस लौटी तो बस वहां से जा चुकी थी। इसके बाद मैं टर्मिनल पर ही खड़ी होकर दूसरी बस का इंतजार करने लगी कि तभी वहां एक युवक आया और अपना पहचान पत्र दिखाते हुए खुद को पुलिसकर्मी बताकर कहा कि वो मुझे मेरे गांव छोड़ देगा। जब मैंने मना किया तो उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जबरन मुझे अपनी कार में खींचा और पुरी में ही सरकारी क्वार्टर में ले गया।'

गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पी शराब

गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पी शराब

पीड़ित युवती ने आगे बताया, 'वहां पहुंचकर उनमें से दो लोगों ने क्वार्टर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जबकि दो लोगों ने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद उन लोगों ने शराब पी। उन लोगों के सो जाने के बाद मैंने खिड़की से एक आदमी को अपनी मदद के लिए पुकारा और किसी तरह वहां से भागने में सफल हुई। भागते वक्त मैं उनमें से एक का पर्स अपने साथ ले आई, जिसमें उसके पुलिसकर्मी होने का पहचान पत्र रखा था।' युवती ने वहां से भागकर कुंभरपदा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने आरोपी का पर्स और उसका पहचान पत्र भी पुलिस को सौंप दिया है।

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती ने पुलिस को जो पहचान पत्र दिया, उसमें आरोपी का नाम जितेंद्र सेठी लिखा था। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र सेठी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र सेठी को तीन साल पहले पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया था। पुलिस जितेंद्र सेठी से पूछताछ के बाद बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+